Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या:रुपए के लेन-देन विवाद में हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला

    14 hours ago

    1

    0

    हाथरस में सोमवार रात रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप है। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय अख्तर बेगम पत्नी मोहम्मद लतीफ के रूप में हुई। मामला कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला मधुगढ़ी का है। घर में घुसकर मारपीट का आरोप मृतका के बेटे अकबर ने बताया कि उनके भाई का कुछ लोगों से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। भाई की मौत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोग लगातार विवाद कर रहे थे। अकबर के मुताबिक, सोमवार रात करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर में घुस आए और उनकी मां अख्तर बेगम के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के पेट पर लात भी मारी गई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। अकबर भैंसों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। उनका आरोप है कि पुराने रुपये के लेनदेन के विवाद के चलते ही उनकी मां के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। मारपीट के बाद अख्तर बेगम की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में घटना के कारणों, आरोपों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:लखनऊ में बारिश के बीच सुबह 4 बजे से जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त
    Next Article
    महिला ने पति पर दुकान बेचने का आरोप लगाया:प्रभारी मंत्री के सामने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment