Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला ने पति पर दुकान बेचने का आरोप लगाया:प्रभारी मंत्री के सामने कलेक्ट्रेट में किया हंगामा

    14 hours ago

    1

    0

    बागपत में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी के सामने एक महिला ने हंगामा किया। महिला ने पति पर बिना सहमति दुकान बेचने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। यह घटना विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद हुई। महिला के हाथ में एक पंपलेट था, जिस पर लिखा था, "औरत धरती पर बोझ व श्राप है, आदमी धरती का राजा है।" मंत्री के बैठक से बाहर निकलते ही महिला ने उन्हें देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया और अपनी समस्या बताना चाहा। मौके पर मौजूद थाना प्रभारी मनोज कुमार चाहल और महिला पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर महिला को शांत कराया और उसे कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर भेजा। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति ने उसकी सहमति के बिना एक दुकान बेच दी है। उसका पति 17 अगस्त से घर छोड़कर चला गया है। महिला का आरोप है कि जब उसने फोन पर पति से बात की, तो उसने बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी खुद उठाने की बात कही। महिला ने बेची गई दुकान की धनराशि वापस दिलाने और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मनोज कुमार चहल के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद का प्रतीत होता है। पुलिस ने महिला को भरण-पोषण और आर्थिक सहायता के लिए परिवार न्यायालय में वाद दायर करने की सलाह दी है। पुलिस ने महिला को समझाकर स्थिति को शांत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बुजुर्ग महिला की पीट-पीट कर हत्या:रुपए के लेन-देन विवाद में हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला
    Next Article
    श्याम नारायण सिंह दैवीय आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष:विधान परिषद सचिवालय ने 2026-27 के लिए समिति का गठन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment