Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में एसपी ने की अपराध गोष्ठी:एससी-एसटी और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में निस्तारण पर जोर

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय सभागार में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी का उद्देश्य जनपद में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना था। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान, उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने थानावार कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और इसे सुदृढ़ करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम थानों में लंबे समय से लंबित विवेचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों और प्रभारी निरीक्षकों को अनावश्यक रूप से लंबित विवेचनाओं का अतिशीघ्र और निश्चित समयावधि के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अनावरण हेतु शेष अभियोगों, विशेषकर महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट, ईसी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमों के निस्तारण पर जोर दिया गया। सभी अधिकारियों को लंबित अभियोगों में वांछित, फरार और पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के लुटेरे, गोकशी/गो-तस्करी करने वाले अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने और माफियाओं की पहचान करने का निर्देश दिया गया। उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही, एनडीपीएस/गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत माफियाओं की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। असमाजिक तत्वों पर रखें पैनी नजर... पुलिस अधीक्षक ने अन्य आवश्यक निर्देश भी दिए और स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखी जाए तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में मैरिज हॉल के बाहर युवकों ने की मारपीट:जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    PM से मिलने सपरिवार पहुंचे वरुण गांधी:पीलीभीत से टिकट कटने के बाद 'बागी तेवर' से 'पितृवत स्नेह' तक का सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment