Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में मैरिज हॉल के बाहर युवकों ने की मारपीट:जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में मैरिज हाल के बाहर मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सोमवार रात का है, जब सदर कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद मोहल्ला स्थित पूजा गेस्ट हाउस के बाहर दो दर्जन से ज्यादा लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक आपस में भिड़े हुए हैं और मारपीट हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गेस्ट हाउस में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। गौरतलब है कि इसी पूजा गेस्ट हाउस के बाहर एक दिन पहले यानी रविवार को भी बारातियों के दो गुटों के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और वे कहां के रहने वाले हैं, इसे लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई की बात कही जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में खौफ के 2 घंटे, VIDEO:एक ही घर में तेंदुए का 20 मिनट के भीतर दो बार हमला; वन विभाग ने बेहोश कर पकड़ा
    Next Article
    हाथरस में एसपी ने की अपराध गोष्ठी:एससी-एसटी और गैंगस्टर एक्ट के मामलों में निस्तारण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment