Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह:कोषाधिकारी ने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुष्पांजलि गेस्ट हाउस, मुरसान गेट पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष अमृत सिंह पोनिया की अध्यक्षता और वासुदेव उपाध्याय के संचालन में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष कुमार थे। समारोह का शुभारंभ मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसके बाद श्रीचंद गौतम ने वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में महामंत्री भंवर सिंह पौरुष, कोषाध्यक्ष राजकुमार पचौरी, दास विजेंद्र सिंह, जीके माहेश्वरी, आशु कवि अनिल बोहरे (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, बृजकला केंद्र) और बृजकला केंद्र अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महामंत्री भंवर सिंह पौरुष ने पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जिसकी सर्वसम्मति से पुष्टि की गई। इसके बाद साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में रंग भर दिया। आशु कवि अनिल बोहरे की हास्य रचना को खूब सराहा गया। चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने काव्य पाठ करते हुए कहा, “अनुभव की छांव में जीवन का हर रंग निखर जाता है, जो समाज को दिशा दे वही उम्र का असली सम्मान कहलाता है।” रामजीलाल शिक्षक, श्याम बाबू चिंतन, प्रभुदयाल प्रभु, वासुदेव उपाध्याय, रूपराम शर्मा, जीवनलाल शर्मा, क्रिटो भटनागर और दास विजेंद्र सिंह सहित कई अन्य कवियों ने भी अपनी रचनां प्रस्तुत कीं। वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष कुमार ने पेंशनर्स की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने उन पेंशनर्स को तत्काल मेडिकल कैशलेस कार्ड के लिए आवेदन करने की सलाह दी, जिनके कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर इस वर्ष दिवंगत हुए पेंशनर साथियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। अंत में अध्यक्ष अमृत सिंह पोनिया ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग:प्रयागराज के मीरापुर की घटना, बंद पड़े गोदाम में आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
    Next Article
    अमरोहा में त्यौहारों पर बैठक, शांति की अपील:अधिकारियों ने नई परंपरा न डालने और हुड़दंग न करने की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment