Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को मिली HIV-एड्स से बचाव की जानकारी: विशेषज्ञ बोले- भ्रांतियों से बचें, समय पर जांच व इलाज है जरूरी

    7 hours ago

    1

    0

    हाथरस के बागला इंटर कॉलेज की जीव विज्ञान प्रयोगशाला में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बागला जिला अस्पताल की STI/RTI परामर्शदाता रजनी शर्मा ने विद्यार्थियों को एचआईवी, एड्स, सिफलिस और गोनोरिया जैसे गंभीर यौन जनित संक्रमणों के कारण, बचाव और उपचार के प्रति जागरूक किया। 'रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है वायरस' कार्यक्रम में रजनी शर्मा ने बच्चों को विस्तार से समझाया कि एचआईवी एक वायरस है, जो सीधे तौर पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है। यदि समय पर इसकी सही जांच और इलाज न मिले, तो यह संक्रमण गंभीर होकर एड्स (AIDS) का रूप ले लेता है। उन्होंने किशोर-किशोरियों के बीच इन बीमारियों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर किया और किसी भी स्वास्थ्य समस्या में तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी इस अहम आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सही और वैज्ञानिक स्वास्थ्य जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार शुक्ल, जीव विज्ञान प्रवक्ता चंद्रगुप्त मौर्य, रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. मनोज शर्मा, अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. गोपाल चौधरी, सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार और ज्ञानेंद्र सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में कान में सरिया घुसने से युवक की मौत:बच्चों के पुराने विवाद में चचेरे भाइयों में मारपीट-पथराव; बुलंदशहर में 2 घंटे चला ऑपरेशन
    Next Article
    सहारनपुर अग्निवीर भर्ती रैली:19 अगस्त को 1150 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था, 810 हुए पास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment