Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कान में सरिया घुसने से युवक की मौत:बच्चों के पुराने विवाद में चचेरे भाइयों में मारपीट-पथराव; बुलंदशहर में 2 घंटे चला ऑपरेशन

    7 hours ago

    1

    0

    संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। विवाद के दौरान कन्हैया के कान में लोहे का सरिया घुस गया था। गंभीर हालत में उसे बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब दो घंटे तक ऑपरेशन चला। उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा की है। बताया जा रहा है कि कन्हैया और उसके चचेरे भाइयों के बीच बच्चों के पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान कन्हैया के कान में लोहे का सरिया घुस गया। सरिया लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले सरकारी अस्पताल, फिर अलीगढ़ किया गया रेफर घटना के बाद परिजन कन्हैया को तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बुलंदशहर के आचार्य हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने करीब दो घंटे तक ऑपरेशन कर कान के अंदर घुसे सरिए को बाहर निकाला। परिजनों के मुताबिक, सरिया करीब पांच फीट लंबा था, जिसमें लगभग चार इंच हिस्सा कन्हैया के कान के अंदर घुस गया था। ऑपरेशन के बाद शुरुआती समय में उसकी हालत सामान्य बताई गई, लेकिन शाम होते-होते उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। दिल्ली ले जाते समय लाल कुआं के पास तोड़ा दम कन्हैया की हालत लगातार बिगड़ने पर परिजन उसे रात में दिल्ली के लिए लेकर रवाना हुए। मध्यरात्रि करीब 2:30 बजे लाल कुआं के पास उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर रजपुरा थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां की तहरीर पर 3 आरोपियों के खिलाफ केस थाना रजपुरा पुलिस ने मृतक कन्हैया की मां कमलेश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मामले में आरोपी बदन सिंह पुत्र लीलाधर को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दो अन्य आरोपियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद से जुड़े तीन लाइव वीडियो भी सामने आए हैं, जिन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस इन वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। बच्चों के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, एक युवक की जान गई बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत बच्चों के पुराने झगड़े को लेकर हुई थी। परिवार के ही लोगों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। इसी दौरान कन्हैया गंभीर रूप से घायल हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में कार की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित किया:8 महीने पहले हुई थी शादी, पति समेत ससुरालियों पर कराई FIR
    Next Article
    हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को मिली HIV-एड्स से बचाव की जानकारी: विशेषज्ञ बोले- भ्रांतियों से बचें, समय पर जांच व इलाज है जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment