Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर अग्निवीर भर्ती रैली:19 अगस्त को 1150 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया था, 810 हुए पास

    8 hours ago

    1

    0

    अग्निवीर बनने का सपना लेकर गुरुवार को बिजनौर जिले की नजीबाबाद, बिजनौर और धामपुर तहसील के युवा सहारनपुर भर्ती मैदान में पहुंचे। सुबह से ही भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। दस्तावेजों की जांच और जरूरी औपचारिकताओं के बाद युवाओं को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए भेजा गया। गुरुवार सुबह अभ्यर्थियों की दौड़ पूरी हो गई। सफल अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल हो रहे हैं। दस्तावेज जांच के बाद मैदान में उतरे युवा अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही भर्ती स्थल पर पहुंच गए थे। उनके हाथों में जरूरी दस्तावेज और भर्ती से जुड़े कागजात थे। दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें अलग-अलग समूहों में दौड़ के लिए भेजा गया। जैसे ही युवाओं को दौड़ के लिए मैदान में उतारा गया, उनका जोश देखने लायक था। सेना में भर्ती होकर देशसेवा करने के सपने के साथ युवाओं ने पूरी ताकत से दौड़ लगा। बुधवार को 810 अभ्यर्थी दौड़ में सफल बुधवार को बागपत तहसील और बिजनौर की नगीना व चांदपुर तहसील के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। कुल 1,150 अभ्यर्थियों को बुलावा दिया गया था। इनमें 1,120 भर्ती स्थल पर पहुंचे, जबकि 30 अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में हुई दौड़ में 810 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। सफल युवाओं के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास नजर आया। सफल युवाओं की आगे की प्रक्रिया शुरू दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती के अगले चरण में भेजा जा रहा है। इसमें बायोमेट्रिक, शारीरिक जांच और दस्तावेज सत्यापन समेत अन्य प्रक्रियाएं शामिल हैं। निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए। 13 जिलों के 25,920 युवा होंगे शामिल मेरठ भर्ती कार्यालय के तहत आने वाले 13 जिलों के 25,920 चयनित अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में शामिल होंगे। इनमें अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के युवा शामिल हैं। इन युवाओं ने अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा दी थी। करीब 89 हजार युवाओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के लिए बुलाया गया है। 4 सितंबर तक चलेगी भर्ती रैली सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 4 सितंबर तक चलेगी। अलग-अलग जिलों और तहसीलों के युवाओं को तय कार्यक्रम के अनुसार बुलाया जा रहा है। गुरुवार को बिजनौर की तीन तहसीलों के युवाओं ने मैदान में अपना दमखम दिखाया। अब सफल अभ्यर्थियों की नजर भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम:स्टूडेंट्स को मिली HIV-एड्स से बचाव की जानकारी: विशेषज्ञ बोले- भ्रांतियों से बचें, समय पर जांच व इलाज है जरूरी
    Next Article
    परिजन बोले- दोस्तों ने हत्या कर शव छिपाया:गोरखपुर में 6 घंटे सड़क पर हंगामा किया, राप्ती में तलाश जारी; दोस्तों के साथ नहाने गया था छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment