Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं:कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में आज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल स्पर्धाएं शामिल थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड, हाथरस की प्रधानाचार्य मीना चाकू ने किया। पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश द्वारा किया गया। उप क्रीड़ाधिकारी अधिकारी काशी नरेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के स्टेट ऑफिसर अमरदीप सिंह, कीर्ति वेंकटेश और मीना उपाध्याय भी उपस्थित रहे। बलवीर सिंह, सुमन, अजयवीर सिंह, सुजी यादव, अंसार हुसैन, वर्षा रानी, सीमा, हरिश सागर, स्मृता, रोहित शर्मा, जुगेन्द्र सिंह, बलवीर सिंह, गौरव, देवेन्द्र, लालाराम सिंह, विनोद कुमार, गौरव राना, श्री मुलायम सिंह, होमेश्वर शर्मा, राजेश कुमार और जय प्रकाश सहित कई अन्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, बास्केटबॉल में पावना फाउंडेशन विजेता और स्टेडियम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में डीपीएस हाथरस ने जीत हासिल की, जबकि एसआरबी पब्लिक स्कूल मुरसान उपविजेता रहा। हैंडबॉल प्रतियोगिता में पावना फाउंडेशन विजेता बनी और स्टेडियम टीम उपविजेता रही। कबड्डी में सासनी कबड्डी टीम ने खिताब जीता, जबकि सिकंदराऊ कबड्डी टीम उपविजेता रही। देखें कार्यक्रम की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ मेडिकल में डे केयर कैंसर सेंटर पर 3-दिवसीय प्रशिक्षण:9 जिलों के करीब 45 सरकारी मेडिकल ऑफिसर और नर्सिंग ऑफिसर ने लिया भाग
    Next Article
    प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने मेले का उद्घाटन किया:लाभार्थियों को किट बांटी, 9 साल के विकास पर बात की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment