Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने मेले का उद्घाटन किया:लाभार्थियों को किट बांटी, 9 साल के विकास पर बात की

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक बुधवार को अमरोहा पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में 09 दिवसीय मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास के 09 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा। कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया और छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मेले के उद्घाटन के बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को किट, मिनी किट और प्रमाण पत्र वितरित किए। उद्यान विभाग के लाभार्थियों को हल्दी किट, वर्मी बेड और पीएमएफएमई योजना के तहत प्रमाण पत्र दिए गए। कृषि विभाग ने उड़द, मूंग की मिनी किट, लेजर लैंड लेवलर और स्ट्रॉरीपर का वितरण किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पीएम सूर्यघर योजना के प्रशिक्षित लाभार्थियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लोहार किट का वितरण हुआ, जबकि सीएम युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत चप्पल निर्माण और टेंट कार्य के लिए क्रमशः 2.50 लाख और 2.57 लाख रुपये के चेक दिए गए। इसी के साथ अन्य विभागों से संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र, चेक और किट प्रदान की गईं। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था अब सुदृढ़ हो चुकी है, जिससे प्रदेश में सुरक्षा और शांति का माहौल कायम हुआ है। सड़कों का जाल बिछा है, परिवहन व्यवस्था मजबूत हुई है और एयरपोर्टों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2017 में प्रदेश की कमान संभाली और उसके बाद से निरंतर विकास के लिए समर्पित प्रयास किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं:कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन
    Next Article
    लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का प्रदर्शन:सतनातन अयोग गठित करने की मांग , गोपाल राय बोले- बड़ा इमामबाड़ा पर हवन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment