Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में कल होगा मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण:पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे अनावरण; अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया

    6 hours ago

    1

    0

    हाथरस के कैलोरा चौराहा पर महान स्वाधीनता सेनानी ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण कल किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश.. जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने को कहा। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस और जिला पर्यटन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत के युवक की गाजियाबाद में गोली मारकर मर्डर:घर से इंटरव्यू देने निकला था युवक, पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी
    Next Article
    उन्नाव में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी:DM ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment