Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी:DM ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

    7 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार से 30 मई के बीच तेज आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने संभावित खराब मौसम के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने जनपदवासियों से अतिरिक्त सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। जिलाधिकारी द्वारा जारी जनहित संदेश में कहा गया है कि खराब मौसम के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। तेज आंधी और तूफान के समय घरों की खिड़की-दरवाजों को सुरक्षित रखें तथा खुले में रखी हल्की वस्तुओं को बांधकर सुरक्षित स्थान पर रखें। प्रशासन ने नागरिकों को पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कच्चे निर्माणों से दूर रहने की सलाह दी है। यदि मकान जर्जर या पुराना हो, तो तत्काल किसी सुरक्षित और मजबूत भवन में शरण लेने की अपील की गई है। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, खेत, तालाब, नदी और ऊंचे स्थानों से दूर रहें। मोबाइल चार्जिंग, विद्युत उपकरणों और धातु की वस्तुओं का उपयोग करने से बचें। किसी भी परिस्थिति में पेड़ों के नीचे खड़े न हों और खराब मौसम में तुरंत सुरक्षित भवन में चले जाएं। ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए किसानों और पशुपालकों को भी सतर्क रहने को कहा गया है। किसानों से कटी हुई फसल और कृषि उपकरण सुरक्षित रखने तथा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। अस्थायी ढांचे और टीन शेड को मजबूत करने की अपील की गई है। प्रशासन ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा है। साथ ही, अफवाहों से बचने और केवल मौसम विभाग व प्रशासन की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में सहायता के लिए स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 108, पुलिस सहायता 112, अग्निशमन सेवा 101 तथा आपदा हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में कल होगा मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण:पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे अनावरण; अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया
    Next Article
    चंदौली में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा:ज्वैलरी शॉप पर असलहों के बल पर की थी लूटपाट, पैर पर गोली मारकर पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment