Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाखों के बैंक लोन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:एटा में दो बकायेदारों के खेत नीलाम, बाकी डिफॉल्टरों को भी चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    एटा में जिलाधिकारी अरविंद सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बकाया ऋण की वसूली के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। तहसील प्रशासन और बैंक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दो बकायेदारों की कृषि भूमि की नीलामी कराई। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार सतीश चंद्र तथा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की वसुंधरा शाखा के शाखा प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। नगला पोखर निवासी हाकिम सिंह पुत्र सरदार सिंह और रशीदपुर खालसा निवासी रतन सिंह पुत्र बाबूराम के खेतों की नियमानुसार नीलामी की गई। बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं जमा किया ऋण प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, दोनों बकायेदारों पर कई वर्षों से बैंक का लाखों रुपये का ऋण बकाया था। उन्हें कई बार नोटिस जारी किए गए और भुगतान के लिए पर्याप्त अवसर भी दिए गए, लेकिन बकाया राशि जमा नहीं की गई। इसके बाद बैंक और राजस्व विभाग ने नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई। अन्य बकायेदारों को भी दी सख्त चेतावनी कार्रवाई के दौरान अमीन अवनीश कुमार, संबंधित लेखपाल, कानूनगो समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नीलामी के बाद उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह ने अन्य ऋण बकायेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग जानबूझकर बैंक का ऋण नहीं चुका रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर एफआईआर, गिरफ्तारी, संपत्ति कुर्की और नीलामी जैसी कार्रवाई भी की जाएगी। बकायेदारों में मचा हड़कंप प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बैंक ऋण बकायेदारों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने सभी ऋणियों से अपील की है कि वे समय रहते बकाया राशि जमा कर दें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित:मंडल टॉपर खुशी सिंह को ₹11 हजार का पुरस्कार, बच्चों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
    Next Article
    आगरा में RPF के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन:डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट की पिटाई पर भड़के, स्टेशन मास्टर के परिवार की महिलाओं ने नारेबाजी की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment