Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पुलिस भर्ती परीक्षा कल से:13 केंद्रों पर 13,440 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में 14 और 15 मार्च को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शहर के 13 केंद्रों पर होगी, जिसमें कुल 13,440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज शुक्रवार शाम को अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने पुलिस कार्यालय हाथरस के मीटिंग हॉल में परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह ब्रीफिंग उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्षतापूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई थी। कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर यह सीधी भर्ती परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। दो पालियों में होगी परीक्षा पहली पाली सुबह 10 बजे बजे से दोपहर 12 बजे बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी। ब्रीफिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ, क्षेत्राधिकारी सादाबाद, क्षेत्राधिकारी लाइन तथा परीक्षा ड्यूटी में लगे परीक्षा केंद्र प्रभारी और अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों और कक्षों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, साथ ही परीक्षा के दौरान त्रिस्तरीय कंट्रोल रूम से भी मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा की संपूर्ण व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। सभी प्रभारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता न हो, इसके लिए पर्याप्त निगरानी रखी जाए और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अभ्यर्थियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया और आवश्यक निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल के गार्ड को हटाने के निर्देश:एक दिन पूर्व अस्पताल के डॉक्टर और गार्ड पर लगा था गंभीर आरोप
    Next Article
    Dhurandhar के थिएटर में 100 दिन; सीक्वल की रिलीज से पहले इतिहास रचने को तैयार ‘धुरंधर’, तोड़े ये बड़े रिकॉर्ड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment