Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली SP ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण:पैदल गश्त की, यूपी पुलिस SI भर्ती परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था परखी

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता और जिम्मेदारी से कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्गों, अभ्यर्थियों की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था का भी जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों और ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों से बातचीत कर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस बल को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने और नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना कोतवाली शामली और थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी पैदल गश्त कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस दौरान, आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इस मौके पर सीओ सिटी सदर, कोतवाल, आदर्श मंडी थानाध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जनपद शामली पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराना की दुकान से युवक का अपहरण, मां हुई घायल:दो कार में सवार होकर आए आरोपी, मां के पैर पर पहिया चढ़ा, हालत गंभीर
    Next Article
    श्रावस्ती नेशनल हाईवे पर ट्रक-टैंकर की टक्कर, चालक की मौत:केबिन में फंसा ड्राइवर, जेसीबी से निकाला गया बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment