Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में सरकारी डॉक्टर से मारपीट पर एक्शन:कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, गलत मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने से मना किया था

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में एक सरकारी चिकित्सक के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा कल सोमवार की देर रात दर्ज किया गया है। यह घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहपऊ में हुई, जहां एक व्यक्ति ने डॉक्टर पर अनुचित मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाया था। डॉ. विनीत कुमार सक्सैना, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरसान में तैनात हैं, ने बताया कि 6 मई 2026 को शाम करीब 5 बजे वे सहपऊ में ड्यूटी पर थे। उसी दौरान थाना सहपऊ पुलिस रिंकू पुत्र नेम सिंह निवासी कौकना कलां का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए केंद्र पर आई। रिंकू के साथ आए हरेन्द्र उर्फ पप्पू चौहान पुत्र विजय सिंह निवासी कौकना कलां ने डॉ. सक्सैना पर रिंकू के शरीर पर अंकित चोटों से अधिक चोटों का मेडिकल प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब डॉक्टर ने ऐसा करने से स्पष्ट इनकार कर दिया, तो हरेन्द्र ने खुद को किसान यूनियन का पदाधिकारी बताते हुए गलत काम कराने की धमकी दी। डॉक्टर के मना करने पर हरेन्द्र ने उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट और दुर्व्यवहार किया। उसने अस्पताल में रखे सामान को फेंककर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की और अन्य कर्मचारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। इस घटना के समय कर्मचारी रत्नेश, सोनू और सुभाष सहित अन्य लोग मौजूद थे। हरेन्द्र जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से चला गया। डॉ. सक्सैना ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर की दूसरे दिन की अग्निवीर भर्ती में 815 सफल:सहारनपुर में 1182 में से 1065 अभ्यर्थियों पहुंचे, 117 रहे गैरहाजिर; भर्ती स्थल पर पहुंचे मेजर जनरल
    Next Article
    जहांगीराबाद में सावन के भंडारा आयोजन:अंतिम सोमवार पर जगह-जगह लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment