Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर की दूसरे दिन की अग्निवीर भर्ती में 815 सफल:सहारनपुर में 1182 में से 1065 अभ्यर्थियों पहुंचे, 117 रहे गैरहाजिर; भर्ती स्थल पर पहुंचे मेजर जनरल

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को बुलंदशहर जनपद के अभ्यर्थियों की दूसरे दिन की भर्ती प्रक्रिया हुई। बुलंदशहर की बुलंदशहर और खुर्जा तहसील के अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए बुलाया गया था। कुल 1,182 अभ्यर्थियों को रनिंग के लिए बुलावा भेजा गया, जिसमें से 1,065 अभ्यर्थी भर्ती स्थल पर पहुंचे। वहीं 117 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 1,065 ने लगाई दौड़, 815 अभ्यर्थी हुए सफल भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टेडियम में पहुंचे 1,065 अभ्यर्थियों ने रनिंग परीक्षा में हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 815 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की, जबकि 250 अभ्यर्थी रनिंग में निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके। बुलंदशहर के अभ्यर्थियों की दूसरे दिन की भर्ती के दौरान सुबह से ही स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों की आवाजाही रही। भर्ती प्रक्रिया के अलग-अलग चरणों के लिए अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग और दस्तावेजों की जांच के बाद उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल कराया गया। लगातार दूसरे दिन भर्ती स्थल पहुंचे मेजर जनरल अग्निवीर भर्ती रैली की व्यवस्थाओं और प्रक्रिया का जायजा लेने के लिए रिक्रूटिंग जोन लखनऊ (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) मेजर जनरल मनीष कुमार, YSM, SM लगातार दूसरे दिन भर्ती स्थल पहुंचे। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों की स्क्रीनिंग, दस्तावेज जांच, रनिंग एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के साथ प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भर्ती प्रक्रिया में तैनात सैन्य एवं नागरिक अधिकारियों से बातचीत कर अब तक की प्रगति की समीक्षा की। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित रखने के निर्देश मेजर जनरल मनीष कुमार ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के साथ सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने भर्ती रैली के संचालन में लगे सैन्य एवं नागरिक अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रक्रिया को सुरक्षित, पारदर्शी, आधुनिक और प्रभावी तरीके से पूरा कराने पर जोर दिया। आंकड़ों में दूसरे दिन की भर्ती कुल बुलाए गए अभ्यर्थी: 1,182 भर्ती स्थल पर पहुंचे: 1,065 अनुपस्थित: 117 रनिंग में सफल: 815 रनिंग में असफल: 250 उपस्थिति प्रतिशत: करीब 90.1 प्रतिशत रनिंग में सफलता दर: करीब 76.5 प्रतिशत
    Click here to Read more
    Prev Article
    'नई पीढ़ी के लिए कर्ण शर्मा ने संन्यास लिया':मेरठ में क्रिकेटर के पिता बोले- मैदान छोड़ना आसान नहीं था, आज खेलेंगे आखिरी मैच
    Next Article
    हाथरस में सरकारी डॉक्टर से मारपीट पर एक्शन:कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, गलत मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने से मना किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment