Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में विहिप-बजरंग दल का धरना-प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, लव जिहाद रोकने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के तालाब चौराहा पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने देश में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और अवैध गतिविधियों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से तथाकथित लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण के मामलों पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, महिलाओं और बालिकाओं के शोषण से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की भी मांग उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने की मांग की। उन्होंने खान-पान से जुड़ी घटनाओं के माध्यम से समाज में वैमनस्य फैलाने के आरोपों की जांच और जनजातीय एवं कमजोर वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष व्यवस्था की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में शामिल दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर और त्वरित कार्रवाई करने की अपील की, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया और जमकर नारेबाजी भी की। इस अवसर पर मुकेश सूर्यवंशी (प्रांत समरसता टोली सदस्य), उमाकांत विभाग संगठन मंत्री, देवराज कर्मयोगी (जिला संगठन मंत्री), भानु प्रताप सक्सेना (जिला अध्यक्ष), गोपाल कृष्ण, कैलाश कूलवाल, अमित भार्गव (जिला उपाध्यक्ष), प्रवीन खंडेलवाल (जिला मंत्री), पवन, अमरदीप, अमित कुशवाहा (जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख), चेतन यादव (जिला सोशल मीडिया प्रमुख), संजय गर्ग (नगर अध्यक्ष), विजय गुप्ता (नगर मंत्री), राजीव, दीपू वार्ष्णेय, प्रशांत खंडेलवाल और दाऊदयाल वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ अग्निकांड के प्रभावित बोले- यहीं रहेंगे कहीं नहीं जाएंगे:स्थानीय लोग बने सहारा, सरकार से नहीं मिला ठिकाना
    Next Article
    प्रयागराज में 52 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगे:यूपी पावर कॉरपोरेशन ने भ्रम दूर किया, इंस्टॉलेशन जारी रहेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment