Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में युवक की आत्महत्या के मामले में केस:परिजनों ने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के शिखरा गांव में 8 नवंबर को 32 वर्षीय एक युवक पुष्पेन्द्र का शव पेड़ पर लटका मिला था। अब उसके भाई पीड़ित भाई ने अपने भाई की पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के भाई देश दीपक के मुताबिक उसके भाई पुष्पेन्द्र की शादी करीब 2 साल 6 महीने पहले आगरा के बजरंग नगर, सौ फुटा, टेढ़ी बगिया निवासी हरीशंकर की बेटी गुंजन से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद गुंजन, उनके पिता हरीशंकर, मां चैतन्य, भाई कौशल और कौशल की पत्नी घर का सामान और जेवर लेकर मायके चले गए। पीड़ित भाई ने आरोप लगाया कि गुंजन के सुखवीर से अवैध संबंध थे और पुष्पेन्द्र इसका विरोध करते था। इस वजह से सुखवीर, गुंजन और उनके परिवार वाले पुष्पेन्द्र को मारते-पीटते और परेशान करते थे। आरोप है कि वे पुष्पेन्द्र से पैसे मांगते और पैसे न देने पर उन्हें और उनके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देते थे। पीड़ित भाई के अनुसार, पुष्पेन्द्र ने गुंजन और उनके परिवार को कई बार पैसे दिए, लेकिन वे उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते रहे। इसी वजह से पुष्पेन्द्र आगरा से शिखरा गांव आ गया था। पीड़ित भाई ने बताया कि 8 नवंबर को शाम करीब 6 बजे गांव के पप्पू ने फोन कर बताया कि पुष्पेन्द्र पेड़ पर लटका हुआ है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घर में मिला था पुष्पेंद्र का सुसाइड नोट पीड़ित भाई के मुताबिक, अंतिम संस्कार के बाद घर लौटने पर पुष्पेन्द्र के कमरे में फटे कागज मिले। चारपाई पर तकिये के नीचे उनके हाथ से लिखा सुसाइड नोट भी मिला। इसमें पत्नी, उनके माता-पिता, भाई और भाभी पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित भाई ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने पुष्पेन्द्र को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कापी सही करके भेजिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग ने रायबरेली में बच्ची को दिया जन्म:मां-बेटी स्वस्थ, दुष्कर्म के आरोप में 3 महीने पहले जेल भेजा गया था आरोपी
    Next Article
    बरौली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक:संगठन विस्तार के साथ आपसी सौहार्द मजबूत करने पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment