Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरौली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक:संगठन विस्तार के साथ आपसी सौहार्द मजबूत करने पर हुई चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के ग्राम बरौली में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार के संरक्षण तथा ठाकुर राजा रईस के निर्देश पर लखनऊ नगर संयोजक अब्दुल हन्नान के नेतृत्व में हुई। बैठक में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। अब्दुल हन्नान ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर समाजहित में मिलकर काम करना चाहिए। बैठक में ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रमुख सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सामाजिक सद्भाव और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में युवक की आत्महत्या के मामले में केस:परिजनों ने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया
    Next Article
    लखनऊ में महिला के हाथ-पैर बांधकर लातों से पीटा:उल्टा लटकाया, प्राइवेट पार्ट पर डंडे मारते रहे; इंस्पेक्टर बोले- मामूली मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment