Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला सफाईकर्मी ने युवक को लातें मारी, VIDEO:रायबरेली के सरकारी अस्पताल में नर्स की ड्रेस में दिखाई दबंगई, पीठ-गले पर 10 बार मारा

    14 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के सरकारी अस्पताल में एक महिला सफाई कर्मी ने मानसिक रूप से कमजोर युवक को लातें मारी। उसे गालियां देकर कर्मचारियों से बाहर ले जाने को कहा। जब पीड़ित नहीं उठ सका तो उसकी पीठ और चेहरे पर भी लात मारी। सफाई कर्मचारी की दबंगई का स्टाफ वीडियो बनाता रहा। कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं कर सका। महिला कर्मचारी ने युवक को 11 बार लातें मारी। उसकी इस हरकत का वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद सीएमएस ने महिला सफाई कर्मी को सस्पेंड कर दिया है। पूरा मामला जिला पुरुष अस्पताल का है। दो विजुअल देखिए पूरा मामला पढ़िए महिला का नाम पिंकी है। वो जिला अस्पताल में तीन साल से संविदा पर सफाईकर्मी के तौर पर तैनात है। जिल अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में रहती है। स्टाफ के लोगों ने बताया कि सोमवार को महिला सफाईकर्मी की ड्यूटी सुबह की शिफ्ट में थी। इसके बावजूद वो शाम को भी अस्पताल आई थी। अस्पताल के पास में अक्सर एक मानसिक रूप से कमजोर युवक घूमता रहता है। सोमवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे वो युवक अस्पताल के अंदर आ गया। वो फर्श पर बैठा था। तभी महिला सफाईकर्मी वहां आ जाती है। स्टाफ के लोग वीडियो बनाते रहे 39 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि महिला जमीन पर बैठे असहाय युवक को बाहर जाने को कहती है। जब युवक नहीं उठा तो उसने उसे लातें मारनी शुरू कर दी। उसे गालियां देने लगी। 39 सेकेंड में उसने 10 बार युवक को लातें मारी। उसने पीठ के अलावा चेहरे पर भी वार किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने भी युवक को बचाने का प्रयास नहीं किया। दबंगई कर पहनती है नर्स की ड्रेस स्टाफ के लोगों ने बताया कि महिला सफाईकर्मी होने के बावजूद नर्स की ड्रेस पहनती है। उसे कई बार इसके लिए टोका भी गया है लेकिन उसपर कोई असर नहीं हुआ। नियमानुसार, नर्स या एएनएम को साढ़े तीन साल की ट्रेनिंग के बाद ये सफेद पोशाक पहनने की अनुमति मिलती है। अस्पताल का वीडियो वायरल होने के बाद महिला संविदा कर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। CMS पुष्पेंद्र सिंह ने बताया- महिला सफाई कर्मी के गलत व्यवहार को देखते हुए उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। और मामले की जांच की जा रही है। --------- ये खबर भी पढ़ें यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत:27 यात्री घायल, बस 8 फीट पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में युवक की करंट लगने से मौत:घर में बने मंदिर में पंखे का कंडेंसर बदल रहा था, झटका लगने से नीचे गिरा
    Next Article
    बाहर ताला, अंदर इलाज...FIR में बढ़ेगा फर्जी-डॉक्टर का नाम:सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को भेजी नई तहरीर, बेड के नीचे छिपा मिला था डॉक्टर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment