Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदवादी नेता सत्यम पंडित की एक और वीडियो:एक दिन पहले पुलिस ने मुस्लिम युवक की दुकान बंद कराने पर भेजा था जेल

    2 hours ago

    1

    0

    हिंदुवादी नेता सत्यम पंडित की एक और वीडियो सामने आई है। यह वीडियो शहर के दूधेश्नवरनाथ मंदिर के पास की है। यह मामला दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर के सामने बने फ्लाईओवर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है। फ्लाईओवर के नीचे गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बनाए गए फ्लावर स्ट्रक्चर के पास धार्मिक चित्र बनाएं गए हैं। इसी को लेकर सत्यम पंडित ने वीडियो जारी कर आपत्ति जताई और नगर निगम प्रशासन को चेतावनी दी कि या तो चित्रों को वहां से हटाया जाए या उनकी सुरक्षा और देखरेख के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाए। आस्था से जुड़ा है मामला वायरल वीडियो में प्रशासन को खुली चुनौती दिए जाने की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस जांच कर रही है। पूरा मामला मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा है। इस पूरे मामले में कोतवाली थाना पुलिस और नगर निगम जांच कर रहाी है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। एक दिन पहले ही सत्यम पंडित को कोतवाली पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा था। जहां सत्यम एक पंडित एक मुस्लिम युवक की दुकान को जबरन बंद कराने पहुंचा था। अगस्त 2024 में भी सत्यम विवादित बयान दे चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के 6 दिन बाद दुल्हन चाचा के साथ फरार:हाथरस में ससुराल वालों को बेहोश कर 15 लाख की ज्वैलरी और नकदी भी ले गई
    Next Article
    अखिलेश के ऑफर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार:पंकज चौधरी बोले- अखिलेश की दुकान बंद हो चुकी, हताशा में दे रहे बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment