Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Houthi Attack Saudi Arabia | सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का सिलसिलेवार हमला! 4 साल के बच्चे समेत 11 नागरिक घायल

    45 minutes ago

    1

    0

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए सिलसिलेवार हमलों से खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। सऊदी अरब की सेना के अनुसार, यमन सीमा के पास सऊदी अरब के दक्षिणी नजरान क्षेत्र में हुए हूती हमलों में एक चार वर्षीय बच्चे सहित कम से कम 11 आम नागरिक घायल हो गए हैं। इससे कुछ घंटे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मध्य और पूर्वी यमन में उन सिलसिलेवार हमलों की जिम्मेदारी ली थी, जिनमें कम से कम 30 सैनिक मारे गए थे और कम से कम 50 अन्य घायल हुए थे।इसे भी पढ़ें: Delhi में बारिश के दौरान नाले में गिरा व्यक्ति, NDRF का सर्च ऑपरेशन जारी  हूती के एक नेता ने कहा कि इन हमलों में सऊदी अरब समर्थित सैनिकों को निशाना बनाया गया और ‘‘सैकड़ों’’ लोग मारे गए या घायल हुए। यमन के अधिकारियों ने बताया कि ये हमले मारिब और हद्रामौत प्रांतों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के सुरक्षा बलों के शिविरों पर किए गए।इसे भी पढ़ें: CGPSC scam: पूर्व IAS जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका खारिज, High Court का सख्त रुख  सऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने कहा कि नजरान में हुए हमले में सऊदी अरब के सात नागरिक, यमन का एक नागरिक तथा मिस्र के दो और पाकिस्तान का एक प्रवासी घायल हुआ। इन घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। हूती विद्रोहियों ने इस हमले के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है।सऊदी के नजरान में आम नागरिकों को बनाया निशानासऊदी अरब की सेना के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि नजरान क्षेत्र में हुए इस हमले में घायलों में विभिन्न देशों के नागरिक शामिल हैं:सऊदी नागरिक: 7 लोग (जिनमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है)मिस्र के प्रवासी: 2 लोगयमन का नागरिक: 1 व्यक्तिपाकिस्तान का प्रवासी: 1 व्यक्तिफिलहाल हूती विद्रोहियों की ओर से नजरान में हुए इस हमले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thailand School Shooting | थाईलैंड के स्कूल में अंधाधुंध गोलीबारी! 15 से ज्यादा छात्र घायल, कई मौतों की आशंका, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
    Next Article
    NASA यात्रियों Anil Menon और Jessica Meir ने ISS में spacewalk पूरी कर पावर किट लगाई

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment