Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इच्छामृत्यु के लिए हरीश को आज से पानी देना बंद:अब मां-बाप भी नहीं मिल सकते, एम्स में डॉक्टर बोले- एक से दो हफ्ते लगेंगे

    8 hours ago

    1

    0

    13 साल से कोमा में पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आज यानी मंगलवार से पानी देना बंद कर दिया जाएगा। हरीश को इसके अलावा कोई ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जा रहा है। पहले ट्यूब के सहारे खाना दिया जा रहा था। उसे भी बंद कर दिया गया है। अब पानी बंद करने के बाद ट्यूब पर कैप लगा दिया जाएगा। हालांकि, ट्यूब को शरीर से निकाला नहीं जाएगा। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम हरीश की हर नब्ज की मॉनिटरिंग कर रही है। धीरे-धीरे हर प्रक्रिया का पालन कर जीवन रक्षक उपकरण हटाने का काम आगे बढ़ा रही है। हालांकि, इस बारे में अस्पताल प्रशासन आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रहा है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को 11 मार्च को इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी। 14 मार्च को हरीश को गाजियाबाद के राज नगर स्थित राज एंपायर सोसायटी स्थित घर से एम्स शिफ्ट किया गया। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक 16 मार्च यानी सोमवार से पूरी प्रक्रिया शुरू की गई। अब एम्स में उनके फोटो और वीडियो पर पूरी तरह से रोक है। परिवार या कोई और भी उनसे नहीं मिल सकता है। ऑक्सीजन हटाया गया, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी 31 साल के हरीश राणा इस वक्त एम्स में आईआरसीएच के पैलिएटिव केयर वार्ड में हैं। यहां उन्हें ‘निष्क्रिय इच्छामृत्यु' की इजाजत देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने के लिए पूरा प्रोटोकॉल बनाया गया है। सोमवार को डॉक्टरों की एक बड़ी मीटिंग हुई। इसमें अलग-अलग विभागों के सीनियर डॉक्टर शामिल हुए। इसके बाद देर शाम उन्हें ट्यूब के जरिए खाना नहीं दिया गया। उनका ऑक्सीजन सपोर्ट भी हटा दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि खाना पानी बंद होने के बाद इंसान एक से दो हफ्ते ही जीवित रह सकता है। घर से एम्स ले जाने से पहले का वीडियो सामने आया था जब हरीश को एम्स ले जाया जा रहा था, उसके ठीक पहले उसके घर ब्रह्मकुमारी लवली पहुंची थीं। उन्होंने हरीश के माथे पर चंदन का टीका लगाया था। उसके सिर पर हाथ फेरते हुए कहा था- ‘सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ...ठीक है…’ इस दौरान हरीश के परिवार के सभी सदस्यों की आंखें नम हो गई थीं। पिता अशोक ने परिवार के सभी सदस्यों से माफी मांगी थी। कहा था- न चाहते हुए भी यह कदम उठाना पड़ा। हरीश का परिवार करीब 18 साल से ब्रहमकुमारीज से जुड़ा है। करीब 6 साल पहले पूरा परिवार गाजियाबाद शिफ्ट हुआ था। इससे पहले 13 साल तक हरीश राणा के पिता अशोक राणा दिल्ली रहे। बीके लवली ने बताया कि 2-3 साल पहले हरीश की पीडा के बारे में परिवार ने बताया। हरीश के भाई, बहन और मां और पिता हर वक्त रोते रहते थे। जब उनसे हरीश का दर्द नहीं देखा गया तो बीके केंद्र में आकर इच्छामृत्यु का विचार रखा। कहा कि बस बहुत हो चुका, अब बेटे को इतने दुख में नहीं देखा जा रहा। बस उसे मुक्ति दिला दीजिए। ‘सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी देकर हरीश पर बड़ा उपकार किया’ राणा परिवार ने कहा था, 'हाईकोर्ट ने तो हमारी याचिका खारिज कर दी थी, पर सुप्रीम कोर्ट ने मंजूरी देकर हरीश पर बड़ा उपकार किया। हमसे उसकी पीड़ा देखी नहीं जाती, बेबसी ये है कि वह बता भी नहीं पाता कि उसे कहां-क्या तकलीफ है। हम तो इसे पैसिव यूथेनेशिया भी नहीं बोलना चाहते। हम इसे भगवान की गोद में छोड़ रहे है। जब हरीश प्राण त्याग देगा तो बहुत सम्मान से घर लाएंगे और उसे अंतिम विदाई देंगे। परिवार और सोसायटी में खामोशी छाई हरीश के दिल्ली एम्स में शिफ्ट होने के बाद परिवार में खामोशी है। पिता भी किसी से मिल नहीं रह रहे हैं, सोसायटी के लोग इतना बताते हैं कि वह भावुक हैं। बहन और मां दिल्ली से आने के बाद भी रोए। जिसे जन्म दिया, पाल-पोसकर बड़ा किया। फिर से अबोध की तरह उसकी देखभाल करनी पड़ी तो उसमें मां को कष्ट कैसा। दुख तो बस इस बात का रहा कि इसने तो अपनी पीड़ा भी नहीं बताई। सुबह-शाम जब उसकी मालिश करती तो मैं उसे घर के किस्से सुनाती आज क्या-क्या हुआ? कई बार घंटों तक बस इंतजार करती कि एक बार बस पलक झपके, ताकि मुझे लगे कि उसने सब सुन लिया। कभी उबासी लेता, कभी छींक आती या आंखों के आसपास की त्वचा फड़कती तो हमें उसके जिंदा होने का सुकून होता था। हरीश इस हाल में कैसे पहुंचे, वजह जानिए… दिल्ली में जन्मे हरीश राणा चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे थे। साल 2013 में आखिरी सेमेस्टर की पढ़ाई के दौरान हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिर गए। हादसे के बाद उनके पूरे शरीर में लकवा मार गया और वह कोमा में चले गए। तब से न वह बोल पा रहे हैं और न ही किसी चीज को महसूस कर पा रहे हैं। डॉक्टरों ने हरीश को क्वाड्रिप्लेजिया नाम की गंभीर बीमारी से पीड़ित बताया है। इस स्थिति में मरीज पूरी तरह फीडिंग ट्यूब (खाने-पीने की नली) और वेंटिलेटर के सहारे जिंदा रहता है। डॉक्टरों के मुताबिक इसमें ठीक होने की संभावना लगभग नहीं होती। पिछले 13 साल से लगातार बिस्तर पर पड़े रहने की वजह से हरीश के शरीर पर बेडसोर्स यानी गहरे घाव भी हो गए हैं। समय के साथ उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ती जा रही है। परिवार के लिए उन्हें ऐसे देखना मानसिक रूप से बेहद कठिन हो गया है। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी:13 साल से कोमा में है बेटा, माता-पिता ने लगाई थी गुहार सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के रहने वाले हरीश लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। देश में इस तरह का यह पहला मामला है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    HP अफसरों के हत्यारोपी की मार्केट पर चला बुलडोजर:बदायूं में 11 दुकानें ढहाईं, 53 खाली कराई जा रहीं; 100 पुलिसवाले तैनात
    Next Article
    गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी में परोसी चिकन बिरयानी:नानवेज पार्टी के VIDEO जारी कर दिखाया सेलिब्रेशन, FIR के बाद 14 अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment