Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडक्शन के दाम पर बिक रही हैं कोयले वाली भट्ठियां:बरेली की बांस मंडी में कोयले के चूल्हों और अंगीठी की मांग में भारी उछाल

    2 hours ago

    1

    0

    ईरान-इजरायल युद्ध के कारण पैदा हुए गैस संकट ने अब आम आदमी और कारोबारियों की रसोई का गणित बिगाड़ दिया है। गैस की किल्लत और आपूर्ति बाधित होने के डर से लोग अब पारंपरिक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। बरेली के होटलों और रेस्टोरेंट्स पर ताले लगने की नौबत आ गई है, जिसके चलते अब लोहे की भट्ठियों की मांग अचानक बढ़ गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि जो भट्ठियां पहले 1000 से 1500 रुपये में आसानी से मिल जाती थीं, वे अब इंडक्शन चूल्हे की कीमत यानी 3000 रुपये तक में बिक रही हैं। कारीगरों के पास फुर्सत नहीं, मांग ने तोड़े रिकॉर्ड बरेली की प्रसिद्ध बांस मंडी में इन दिनों युद्ध स्तर पर भट्ठियां, चूल्हे और अंगीठी बनाने का काम चल रहा है। स्थानीय कारीगर मोहम्मद नाजिम ने बताया कि जब से गैस की किल्लत शुरू हुई है, तब से इन पारंपरिक साधनों की मांग कई गुना बढ़ गई है। आमतौर पर गर्मियों की शुरुआत में अंगीठी और भट्ठियों का बाजार पूरी तरह ठंडा रहता था, लेकिन इस साल स्थिति बिल्कुल उलट है। लोहे के छोटे चूल्हे, जो पहले 150 रुपये में बिकते थे, अब 250 से 300 रुपये तक में धड़ल्ले से बिक रहे हैं। कमर्शियल गैस सप्लाई पर असर, कोयला बना सहारा गैस संकट का सबसे बड़ा असर कमर्शियल सेक्टर पर पड़ा है। नाजिम के मुताबिक, होटलों और रेस्टोरेंट्स में गैस की सप्लाई प्रभावित होने से अब वहां के संचालक कोयले वाली भट्ठियों की मांग कर रहे हैं। भट्ठियों की कीमतें आसमान छू रही हैं और ग्राहक मुंह मांगी कीमत देने को तैयार हैं। वहीं, कारीगर राजा का कहना है कि पहले वे केवल गैस वाली भट्ठियां ही बनाते थे, लेकिन अब मांग को देखते हुए पूरी तरह कोयले वाली भट्ठियां तैयार करने में जुट गए हैं। गैस की अनुपलब्धता ने पुराने दौर के कोयले और अंगीठी को एक बार फिर बाजार का राजा बना दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में दिव्यांग शिविर, 257 लोगों को उपकरण वितरित:सांसद किशोरीलाल शर्मा की पहल पर तीन दिवसीय आयोजन शुरू
    Next Article
    सत्ता में न होते हुए विकास की रफ्तार बनाए रखी:भदोही विधायक जाहिद बेग बोले– 4 साल में ओवरब्रिज, सड़कें, अस्पताल का निर्माण कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment