Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सत्ता में न होते हुए विकास की रफ्तार बनाए रखी:भदोही विधायक जाहिद बेग बोले– 4 साल में ओवरब्रिज, सड़कें, अस्पताल का निर्माण कराया

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने अपने कार्यकाल के विकास कार्यों को लेकर कहा कि जनप्रतिनिधि का काम काम करना है, नंबर देना जनता का अधिकार है। एक सड़क काम सपा सरकार में शुरू हुआ था। सरकार जाते ही काम रुक गया। मैं फिर से विधायक बना तो उसका काम चालू कराया। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में सपा विधायक ने सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले 4 साल के कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: नंबर देना जनता का काम है। जनप्रतिनिधि को सिर्फ काम करना चाहिए। 2012 से 2017 के कार्यकाल में भदोही में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए। इस बार सत्ता में न होने के बावजूद प्रयासों से विकास कार्यों की गति बनी हुई है। सत्ता में न होने के कारण कुछ रुकावटें आती हैं, लेकिन जनप्रतिनिधि को प्रयास नहीं छोड़ना चाहिए। सवाल: सबसे बड़ा कार्य कौन सा कराया? जवाब: कधिया फाटक से दुर्गागंज तक जाने वाली सड़क मेरे कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि है। इसे हमने पहले पास कराया था, लेकिन 2017 से 2022 के बीच काम रुक गया। 2022 में फिर विधायक बनने के बाद हमने दोबारा पैरवी की और अब यह सड़क फोरलेन बन रही है। हमने चार-चार ओवरब्रिज दिए, बड़ी सड़कों का निर्माण कराया, कारपेट एक्सपो मार्ट बनवाया और 100 शैया अस्पताल की सौगात दी। सवाल: कौन से काम अभी अधूरे हैं? जवाब: क्षेत्र के संपर्क मार्गों की स्थिति अभी भी खराब है। ज्ञानपुर और औराई विधानसभा में नवीनीकरण के लिए पैसा मिला, लेकिन भदोही के प्रस्ताव के बावजूद फंड नहीं मिला, जिससे सड़कें जर्जर हैं। मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का अभाव है। 2012-17 में 100 शैया अस्पताल बनवाया था, लेकिन वह अब तक चालू नहीं हो सका। इसे शुरू कराने के लिए हमने विधानसभा में मुद्दा उठाया है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं? जवाब: दावेदारी पार्टी तय करती है। जनता ने हमें चुना है और हम उनका काम कर रहे हैं। पार्टी प्रत्याशी बनाएगी तो चुनाव लड़ेंगे। सवाल: क्या इस बार भी पार्टी टिकट देगी? जवाब: टिकट को लेकर अंतिम घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे। उससे पहले मैं कोई दावा नहीं करता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडक्शन के दाम पर बिक रही हैं कोयले वाली भट्ठियां:बरेली की बांस मंडी में कोयले के चूल्हों और अंगीठी की मांग में भारी उछाल
    Next Article
    मिर्जापुर में तालाब और नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ विरोध:पूर्व सांसद राम शकल ने डीएम को सौंपा पत्र, भू-माफियाओं पर सख्ती की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment