Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, 2 की मौत:कई इमारतें गिरीं, लोगों को सुरक्षित जगह जाने का आदेश

    5 hours ago

    1

    0

    इंडोनेशिया में शनिवार सुबह 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों से कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई लोग घायल हैं। पहले भूकंप के बाद इलाके में कई आफ्टरशॉक भी दर्ज किए गए। इनमें 5.9, 5.6 और 6.1 तीव्रता के झटके शामिल थे। शुरुआत में कई तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी जिसे कुछ घंटे बाद हटा लिया गया। फिलहाल लोगों से सुरक्षित जगह पर रहने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ इमारतें गिरती और क्षतिग्रस्त होती दिखाई दे रही हैं। कई लोग भूकंप के बाद घरों और इमारतों से बाहर निकलते नजर आए। हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है। इंडोनेशिया में भूकंप से जुड़ीं 6 फोटोज… समुद्र के नीचे था भूकंप का केंद्र अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे आया। इसका केंद्र एंडे शहर से करीब 68 किलोमीटर दूर समुद्र के नीचे था। भूकंप करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। प्रार्थना के दौरान गिरी छत, पादरी दूसरी मंजिल से कूदे सिक्का के सेंट पीटर मेजर सेमिनरी में सुबह की प्रार्थना चल रही थी, तभी सभा भवन की छत का एक हिस्सा गिर गया। सेमिनरी के रेक्टर रेव. गिडेलबर्टस टांगा ने बताया कि छात्र और नन घबराकर बाहर भागे। उन्होंने बताया कि जान बचाने की कोशिश में एक पादरी दूसरी मंजिल से कूद गए, जिससे उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया। अस्पतालों से मरीजों को बाहर निकाला गया भूकंप के बाद एहतियात के तौर पर कई अस्पतालों से मरीजों को बाहर निकालना पड़ा। स्थानीय टीवी चैनलों की तस्वीरों में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाते दिखे। अस्पतालों के बाहर बिस्तर, आईवी स्टैंड और ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए गए। कई जगह खुले में ही अस्थायी इलाज शुरू किया गया। कई इमारतों को नुकसान, लोग ऊंची जगहों की ओर भागे भूकंप के तेज झटके फ्लोरेस द्वीप के बड़े हिस्से में महसूस किए गए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक कई इमारतों को नुकसान पहुंचा। पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के सिक्का की रहने वाली योहाना एम्बू ने बताया कि झटके लगते ही लोग जान बचाने के लिए ऊंची जगहों की ओर भागने लगे। उन्होंने मौमेरे बंदरगाह के टर्मिनल का प्रतीक्षालय भी गिरा हुआ देखा। इंडोनेशिया में इतने भूकंप क्यों आते हैं इंडोनेशिया में भूकंप इसलिए ज्यादा आते हैं क्योंकि यह दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप वाले इलाकों में से एक ‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है। आसान भाषा में समझें तो इंडोनेशिया के नीचे और आसपास धरती की कई बड़ी भूगर्भीय प्लेटें हैं। ये प्लेटें लगातार धीरे-धीरे खिसकती रहती हैं। जब दो प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक प्लेट दूसरी के नीचे चली जाती है, तो धरती के अंदर बहुत ज्यादा दबाव बनता है। यह दबाव अचानक निकलता है तो भूकंप आता है। इंडोनेशिया में कई जगह समुद्र के नीचे ऐसी प्लेटों की हलचल होती है। इसलिए यहां समुद्र के नीचे भूकंप भी अक्सर आते हैं। अगर ऐसा भूकंप तेज हो और समुद्र के पानी को अचानक ऊपर-नीचे कर दे, तो सुनामी का खतरा पैदा हो जाता है। इसी वजह से इंडोनेशिया में भूकंप के साथ-साथ ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी का खतरा भी ज्यादा रहता है। ----------------------- भूकंप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोलंबिया में भूकंप से 224 लोगों की मौत, 1200 घायल:86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान; 3000 से ज्यादा लोग लापता साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में 11 अगस्त की रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 224 लोगों की मौत हो गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इतनी नफरत...भारत-पाकिस्तान के लोग एक-दूसरे के बारे में क्‍या सोचते हैं? सर्वे में हैरान करने वाला खुलासा
    Next Article
    ट्रम्प बोले-ईरान की हार के बाद होर्मुज अमेरिका का होगा:ईरान का पलटवार- सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कब्जा नहीं होता, ये हमारा ही रहेगा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment