Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT-BHU में नौकरी के नाम पर 20.50 लाख की ठगी:रजिस्ट्रार के फेक मुहर और साइन से दिया ज्वाइनिंग लेटर, लैब अटेंडेंट पर FIR

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में IIT-BHU के बायो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के जूनियर लैब अटेंडेंट के खिलफ 20.50 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। स्थानीय थाना निवासी अनिल पटेल के अनुसार उससे उसके भाई और पत्नी की नौकरी के नाम पर पैसे लिए गए और आईआईटी बीएचयू के डिप्टी रजिस्ट्रार के फर्जी साइन और मुहर का इस्तेमाल कर एक ज्वाइनिंग लेटर भी दिया गया। बीएचयू पहुंचने पर राज खुला। अब जब पैसा वापस मांगा तो फर्जी चेक पकड़ा दिए। शिकायत के आधार पर चितईपुर थाने की पुलिस ने लैब अटेंडेंट दिनेश कुमार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्नी और भाई की नौकरी के लिए दिए 20.50 लाख वाराणसी के चितईपुर थानाक्षेत्र के सराय डंगरी कला निवासी अनिल पटेल ने बताया - दिनेश कुमार जो आईआईटी बीएचयू के बायो केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में जूनियर लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। उसने मुझसे मेरे भाई और मेरी पत्नी की नौकरी आईआईटी बीएचयू में लगवाने के नाम पर 20 लाख 50 हजार रुपए लिए। दिया फर्जी ज्वईनिंग लेटर अनिल पटेल ने बताया - पैसे देने के कुछ दिन बाद दिनेश ने मुझे डिप्टी रजिस्ट्रार शिव कुमार त्रिपाठी केफर्जी साइन और मुहर से एक लेटर ज्वाइनिंग का दिया गया। जब मै अपने भाई और पत्नी को लेकर आईआईटी बीएचयू पहुंचा तो पता चला की हमारे साथ ठगी हुई है और ज्वाइनिंग लेटर फेक है। दिनेश से बात किया तो उसने कहा की इस डेट पर नहीं अब अगले डेट पर होगा। उसने कई बार फर्जी लेटर दिया पर जॉब नहीं हुई। 8 लाख दिया वापस, अब दे रहा जान से मारने की धमकी अनिल ने बताया - जब कुछ नहीं हुआ तो हमने अपने पैसे वापस मांगे तो उसने 8 लाख रुपए कुछ दिन में वापस कर दिए। पर बाकी के पैसों के लिए आनाकानी करने लगा। जिसपर हमने दबाव बनवाया तो उसने 10-10 लाख का दो चेक दिया। लेकिन दोनों ही चेक फर्जी साइन की वजह से बैंक से कैंसिल हो गया। इस पर हमने लंका थाने में शिकायत की वहां उसने लिखित दिया था स्टाम्प पेपर पर की बाकी पैसा 7 फरवरी 2026 को दे देंगे। लेकिन आज तक पैसा नहीं मिला। अब जब दिनेश से पैसे की बात की जाती है तो उसकी पत्नी संगीता और वो जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। बकाया 12 लाख 50 हजार रुपए नहीं दिए जा रहे हैं। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू चितईपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार गौतम ने बताया - अनिल कुमार पटेल की तहरीर और उसके पास मौजूद दस्तावेजों के आधार पर बीएनएस की धारा 318(4), 340(2) और 351(3) में मुकदमा दर्ज किया गया है। सुसुवाही स्थित दिनेश के घर पर दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुगम दर्शन के नाम पर ठगी करने वाले 8 गिरफ्तार:सावन महीने में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर श्रद्धालुओं से कर रहे थे ठगी
    Next Article
    सुल्तानपुर में विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाला:विवाहिता बोली- खाना नहीं दिया, इलाज नहीं कराया, जेवर छीनकर मायके के पास छोड़ गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment