Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT के पूर्व-छात्र ने हॉस्टल के लिए दिए 10 करोड़:कानपुर कैंपस के हाल ऑफ रेजिडेंस में बनेगा एक टावर, आधुनिक सुविधाएं होंगी

    1 day ago

    3

    0

    IIT कानपुर के 1988 बैच के पूर्व छात्र डॉ. नरेश चंद गुप्ता और निधि गुप्ता ने 10 करोड़ रुपए का योगदान दिया है। इस फंड को कैंपस में हॉल ऑफ रेजिडेंस-15 में बनने वाले एक आवासीय टॉवर के निर्माण में किया जाएगा। MOU में डॉ. नरेश चंद गुप्ता के इच्छा के अनुसार आवासीय टॉवर का नामकरण करके सम्मानित किया जाएगा। IIT की ओर से मंगलवार को सवा एक बजे मीडिया सेल की ओर से जारी रिलीज से जानकारी दी गई। चार आवासीय टावर बनने हैं IIT में छात्र संख्या में वृद्धि को देखते हुए लगभग 1,000 विद्यार्थियों के लिए 4 आवासीय टॉवरों वाले एक नए हॉल ऑफ रेजिडेंस के निर्माण की योजना बनाई है। प्रस्तावित आवासीय परिसर में आधुनिक सुविधाएं जैसे अध्ययन कक्ष, मनोरंजन क्षेत्र, भोजनालय, सहयोगात्मक लाउंज तथा दिव्यांगजन-अनुकूल अवसंरचना उपलब्ध होगी। साथ ही, इसमें सौर ऊर्जा का उपयोग, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा-कुशल प्रणालियां तथा पर्यावरण-अनुकूल निर्माण तकनीकों जैसे सतत विकास उपायों को भी शामिल किया जाएगा। उद्यमी हैं फंड देने वाले डॉ. गुप्ता आईआईटी को फंड देने वाले डॉ. नरेश चंद गुप्ता AccuraCap के संस्थापक हैं, जो एक प्रौद्योगिकी-आधारित एसेट मैनेजमेंट फर्म। यह फर्म निवेश के क्षेत्र में मात्रात्मक अनुसंधान तथा एआई का उपयोग करती है। आईआईटी कानपुर के सीएसई विभाग से स्नातक डॉ. गुप्ता ने यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड, कॉलेज पार्क से एमएस और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त कीं। उनके डॉक्टरेट शोध ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, कंप्यूटर विज़न, मशीन लर्निंग तथा स्वचालित नियोजन जैसे क्षेत्रों में आधारभूत योगदान दिया। अपने योगदान पर डॉ. नरेश चंद गुप्ता ने कहा कि जहां महान प्रतिभाएं एक साथ आती हैं, वहीं महान विचार जन्म लेते हैं। मुझे ऐसे वातावरण के निर्माण में योगदान देकर गर्व का अनुभव हो रहा है, जहां असाधारण युवा प्रतिभाएं सीख सकें, सहयोग कर सकें और आजीवन मित्रता स्थापित कर सकें। डायरेक्टर ने आभार व्यक्त किया आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि हम छात्र अवसंरचना के विकास हेतु डॉ. नरेश चंद गुप्ता के इस उदार योगदान के लिए उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। संसाधन एवं पूर्व छात्र अधिष्ठाता प्रो. अमेय करकरे ने कहा, "आईआईटी कानपुर में हमारे पूर्व छात्र संस्थान की उत्कृष्टता की यात्रा के सहभागी हैं। डॉ. नरेश चंद गुप्ता का यह उदार योगदान इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि पूर्व छात्रों का नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए किस प्रकार स्थायी प्रभाव उत्पन्न कर सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में 44 सब इंस्पेक्टर के तबादले:एसएसपी ने कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली
    Next Article
    बलिया में लाइनमैन की सड़क हादसे में मौत:दोस्त के साथ बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment