Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 44 सब इंस्पेक्टर के तबादले:एसएसपी ने कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली

    1 day ago

    2

    0

    सहारनपुर में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी अभिनंदन ने जिले के 44 सब इंस्पेक्टर के तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, कई चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जबकि पुलिस लाइन में तैनात कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनाती दी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़िए किसे कहां मिली तैनाती जारी सूची के अनुसार, थाना सरसावा में तैनात दरोगा गौरव कुमार को चौकी प्रभारी कैंप, थाना सदर बाजार बनाया गया है। देवबंद की तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी के प्रभारी लोकेश सिंह को खलासी लाइन चौकी, सदर बाजार भेजा गया है। कुतुबशेर चौकी प्रभारी अतुल कुमार को पिलखनी चौकी, सरसावा की जिम्मेदारी मिली है। वहीं देवबंद की गोपाली चौकी से सुंदर सिंह को नुमाइश कैंप चौकी, कोतवाली नगर भेजा गया है। देवबंद की खानकाह चौकी के प्रभारी संदीप अधाना को जनकपुरी के राकेश कैमिकल चौकी, जबकि खेड़ामुगल चौकी प्रभारी नितिन कुमार को सदर बाजार की पेपर मिल चौकी भेजा गया है। महिला थाने में तैनात गजेंद्र सिंह को मंडी समिति चौकी और पेपर मिल चौकी प्रभारी अंकित कुमार को मोहंड चौकी, बिहारीगढ़ भेजा गया है। सदर बाजार के कैंप चौकी प्रभारी बंटी सिंह को गोपाली चौकी, देवबंद की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस लाइन से प्रदीप कुमार को खेड़ामुगल चौकी, दीपक कुमार को रणखंडी चौकी तथा संदीप कुमार को मौरा चौकी, बड़गांव भेजा गया है। खलासी लाइन चौकी प्रभारी अमित कुमार को कुतुबशेर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सरसावा के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी और सदर बाजार से विकास कुमार को पूजनेकी चौकी, बेहट भेजा गया है। इसी तरह कस्बा तीतरो चौकी प्रभारी अजयपाल सिंह को नकुड़ तिराहा चौकी, कुतुबशेर भेजा गया है। पुलिस लाइन से अरुण कुमार को चुन्हेटी फाटक चौकी, रामपुर मनिहारान तथा गागलहेड़ी कस्बा चौकी प्रभारी अनिल कुमार को कस्बा तीतरो चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती मिली पुलिस लाइन में तैनात कई अन्य उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती मिली है। लोकेन्द्र सिंह को सीडक़ी चौकी, नागल, अनिल कुमार को मंगलौर रोड चौकी, देवबंद, महेंद्र सिंह को मकबरा चौकी, देवबंद, तपन जयंत को दौलतपुर मानपुर घाट चौकी, गंगोह, सुबोध कुमार शर्मा को अंबेहटा पीर चौकी, नकुड़, राकेश को बड़कला चौकी, फतेहपुर, सौरभ यादव को किशनपुरा चौकी, कोतवाली नगर, अजय कसाना को गागलहेड़ी कस्बा चौकी, संजय कुमार को काली नदी चौकी, मनेन्द्र कुमार को पुवारंका चौकी, कोतवाली देहात तथा जोगेंद्र पाल सिंह को खानकाह चौकी, देवबंद भेजा गया है। प्रेमपाल सिंह को महिला थाना और सोनू को गंगोह थाना भेजा गया है। इसके अलावा लाखन सिंह को सदर बाजार थाना, बेहट से लोकेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन, काली नदी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह को मिर्जापुर थाना, सरसावा से महेश सिंह को बड़गांव थाना, नकुड़ तिराहा चौकी प्रभारी बलवीर सिंह को बेहट का वरिष्ठ उपनिरीक्षक तथा बेहट से तोताराम सिंह को सदर बाजार थाना भेजा गया है। नकुड़ से राकेश कुमार शर्मा को मिर्जापुर, चुन्हेटी फाटक चौकी प्रभारी अरुण कुमार को कोतवाली देहात, पूजनेकी चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार को सरसावा, रणखंडी चौकी प्रभारी रणवीर सिंह को नकुड़, मकबरा चौकी प्रभारी शिवम चौधरी को गागलहेड़ी तथा बड़कला चौकी प्रभारी राकेश पंवार को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। एसएसपी अभिनंदन की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 10 करोड़ की अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:13 बीघा में बिना लेआउट काटे गए प्लॉट ध्वस्त, आगे भी अभियान जारी
    Next Article
    IIT के पूर्व-छात्र ने हॉस्टल के लिए दिए 10 करोड़:कानपुर कैंपस के हाल ऑफ रेजिडेंस में बनेगा एक टावर, आधुनिक सुविधाएं होंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment