Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIT कानपुर के छात्रों ने लाइव देखा चंद्र ग्रहण:टेलीस्कोप व बाइनाक्युलर में लेंस लगाया, ग्रहण के समय की फोटो हुई कैप्चर

    2 hours ago

    1

    0

    आईआईटी कानपुर के एस्ट्रोनामी क्लब के मेंबर्स ने मंगलवार को चंद्र ग्रहण को लाइव देखा। मेंबर्स ने लाइव देखने के साथ साथ उसकी फोटो भी कैमरे में कैद की है। छात्रों ने सबसे पहले कैंपस में उपकरणों के सेट किया, उसके बाद सही समय पर चंद्र ग्रहण को देखा। छात्रों ने ग्रहण देखने के दौरान चंद्रमा के बदल रहे स्वरुप पर चर्चा भी की। टेलीस्कोप व बाइनाक्यूलर का किया उपयोग एस्ट्रोनॉमी क्लब के कोआर्डिनेटर व फिजिक्स डिपार्टमेंट के छात्र देवांश कार्तिक ने बताया कि हमने टेलीस्कोप व बाइनाक्यूलर का उपयोग किया है। टेलीस्कोप व बाइनाक्यूलर में 10 एमएम का लेंस लगाकर हमने पूरे दृश्य को देखा है। अंतिम फेज कैमरे में किए कैद क्लब के सचिव व एयरोस्पेस डिपार्टमेंट के छात्र प्रीत वरु ने बताया कि चंद्र ग्रहण देखने का अनुभव अच्छा रहा है। इसको देखने के बहुत कम चांस मिलते हैं। कई बार होता है कि चंद्रग्रहण होता है लेकिन अपने यहां दिखता नहीं है। लेकिन इस बार अपने यहां दिखा था। हमने अंतिम के फेज देखे हैं। ग्रहण जब शुरु हुआ तब चंद्रमा हमारे होरिजन के नीचे था। इस वजह से देख नहीं पाए थे। हमने देखा कि जो ग्रहण हुआ वह जल्दी हट गया था। ग्रहण की वजह से बड़ा दिखा चंद्रग्रहण को लाइव देखने वाले छात्रों ने बताया कि आम दिनों में चंद्रमा छोटा दिखता है। लेकिन ग्रहण की वजह से आज बड़ा दिख रहा था। जो हमने फोटो ली है, उसमें वह बड़ा दिख रहा है। क्लब के कोआर्डिनेटर ने बताया कि छात्र ग्रहण आदि के बारे में अक्सर किताबों में पढ़ते हैं। जब आप लाइव देखते हैं तो एक अलग अनुभव होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नए ईरानी सुप्रीम-लीडर के चुनाव के बीच इजराइल का हमला:असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स की बिल्डिंग को निशाना बनाया, धार्मिक गुरू इकट्ठा हुए थे
    Next Article
    IIMC का बड़ा सम्मान:यूपी मेट्रो के पंचानन मिश्रा बने 'PR पर्सन ऑफ द ईयर', लखनऊ से आगरा तक चमकाया मेट्रो का नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment