Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NH-2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर:मथुरा में हादसा, बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-2) पर मंगलवार रात एक सड़क हादसा हो गया। थाना हाईवे क्षेत्र में सिटी हॉस्पिटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर थाना हाईवे प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल मथुरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एसएन अस्पताल आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल युवक की पहचान पवन (32 वर्ष) पुत्र भरत सिंह के रूप में की है। वह आगरा के बड़ौदा सदर, तहसील किरावली का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद और नवरात्रि की खुशियां मनाने को गैस नहीं:प्रयागराज में रोजे और व्रत के बीच गैस संकट, सुबह 3 बजे से लाइन में लगे लोग
    Next Article
    सहारनपुर में देवर-भतीजे पर धोखाधड़ी मारपीट की FIR:पारिवारिक साझेदारी में करोड़ों के गबन का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment