Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद पर शांति व्यवस्था को प्रशासन सख्त:संवेदनशील गांवों, धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में आगामी ईद और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा भी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और शांति समिति के पदाधिकारियों के साथ त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि सभी त्योहारों को सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार भाईचारे और शांति के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों की समस्याओं को सुना और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहारों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की अपील की। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील गांवों में विशेष निगरानी रखने, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। साथ ही, किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीआरओ सहित जनपद के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक और शांति समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप पर गैस किट वैन में लगी आग, VIDEO:तेल भरवाते समय हादसा, कर्मचारी गाड़ी को दूर ले गए, 2 घंटे बाद पाया काबू
    Next Article
    43 हजार पटरी कारोबारियों का संवरा कारोबार:पीएम स्वनिधि योजना से दूर हुई पूंजी की चिंता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment