Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंजीनियर ने बच्चों को बेचे अश्लील वीडियो:टेलीग्राम चैनल पर एक वीडियो की कीमत ₹350, खातों में मिले 2.5 करोड़ रुपये, पिता एयरफोर्स से रिटायर

    10 hours ago

    1

    0

    हरदोई पुलिस ने नाबालिग बच्चों को अश्लील वीडियो बेचने वाले 28 साल के इंजीनियर को हिरासत में लिया है। उसने टेलीग्राम चैनल बना रखा था। चैनल को सब्सक्राइब कराकर एक अश्लील वीडियो 350 रुपये में बेचता था। उसके ग्राहकों में अधिकांश नाबालिग बच्चे हैं। मामले का पता तब चला जब हरदोई के रहने वाले एक युवक ने इसी टेलीग्राम चैनल पर खुद का AI जेनरेटेड अश्लील वीडियो देखा। उसने चैनल के खिलाफ हरदोई पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो चैनल के मालिक तक पहुंची। बीती रात दबिश देकर उसे प्रयागराज से उठाकर हरदोई ले आई। मामले में एक पुलिसकर्मी ने FIR दर्ज कराई है। जांच के दौरान उसके तीन अलग अलग खातों में करीब ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। अब विस्तार से समझिए पूरा मामला प्रयागराज धूमनगंज थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट बंबरौली 23F/9f निवासी नंदकिशोर एयरफोर्स से रिटायर्ड हैं। उनका एक बेटा विकास और दो बेटियां हैं। विकास प्रयागराज के नामी यूनाइटेड कॉलेज नैनी प्रयागराज से बीटेक कर चुका है। विकास पर आरोप है कि वह सोशल साइट्स पर चल रहे अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट लेता था। इसके बाद गूगल लेंस के जरिए वीडियो अपलोड करने वाले सोर्स का पता लगाता था। फिर वहां से वीडियो फ्री में डाउनलोड करता था। इसके बाद अपने टेलीग्राम चैनल पर वही अश्लील वीडियो डालता था। इस चैनल को सब्सक्राइब करने वाले लोग ही उसके ग्राहक होते थे। बताया जाता है कि उसके टेलीग्राम चैनल पर देश भर के अधिकांश नाबालिग स्कूली छात्र-छात्राएं जुड़े थे। एक युवक की शिकायत से सामने आया पूरा मामला पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हरदोई के रहने वाले एक युवक ने पिछले महीने अप्रैल में क्राइम पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसका एक AI जेनरेडेट अश्लील वीडियो इसी टेलीग्राम चैनल पर अपलोड है। जिससे मेरी प्राइवेसी का हनन हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच की। फिर आरोपी विकास के चैनल तक पहुंची। इस चैनल पर अश्लील वीडियो को बेचने से जुड़ा मामला सामने आया। सब्सक्रिप्शन लेने के बाद मामला पकड़ में आया इसके बाद एक मुखबिर से चैनल को सब्सक्राइब कराकर वीडियो लेने की पूरी प्रकिया जानी गई। इसके बाद चैनल से जुड़ी सारी गतिविधियां सामने आईं। मुखबिर ने एक वीडियो डाउनलोड करने का प्रयास किया तो एडमिन की तरफ से एक वीडियो के 350 रुपये की डिमांड की गई। जब मुखबिर ने खाते की डीटेल मांग तो उसने अपने HDFC बैंक के खाते और IFSC कोड की डीटेल दे दी। यहीं से पुलिस आरोपी विकास तक पहुंची। ये खाता विकास का निकला। नाबालिग छात्र-छात्राएं खरीद रहे थे अश्लील वीडियो मामले की जांच कर रही साइबर सेल की टीम ने पाया कि आरोपी विकास ऐसे ही दो से ज्यादा चैनल चलाता है। जिन लोगों ने सब्सक्रिप्शन ले रखा था। वह ज्यादातर नाबालिग स्कूली छात्र छात्राएं थे। इसके बाद शहर कोतवाली में तैनात एसआई रोशन सिंह ने रविवार देर रात साइबर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि नाबालिग स्कूली बच्चों के मध्य टेलीग्राम एप के माध्यम से अश्लील वीडियो और फोटोस को बेचा जा रहा था। दो से ज्यादा चैनल एक्टिव मिले टेलीग्राम पर Ddose007.netoffitial, Ddose007.netALL व अन्य नाम से चैनल बने हुए हैं। इन्हीं चैनल पर अश्लील वीडियो और फोटो का गंदा धंधा चल रहा था। युवक इस धंधे में लंबे समय से सक्रिय था। पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि आरोपी एचडीएफसी के अलावा दो और खाते हैं। तीनों खातों में 2.5 करोड़ रुपये पड़े हैं। शक है कि इंजीनियर ने इतनी रकम इन्हीं चैनलों के जरिए अश्लील वीडियो बेचकर कमाई होगी। उसके अधिकांश ग्राहकों में 12 से 17 साल के बच्चे शामिल हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी विकास को जल्द अमीर बनने का शौक था। कम उम्र में महंगे शौक रखने लगा था। वो देर रात अपने लैपटॉप और मोबाइल के जरिए गंदे वीडियो अपलोड कर उन्हें बेचकर पैसे कमाता था। आरोपी के पास दो महंगे मोबाइल और महंगा लैपटॉप मिला है। -------- यूपी में टीचर-इंजीनियर समेत 10 की मौत:ट्रक ने मैजिक को टक्कर मारी, कई लोग सीट के बीच में ही फंस गए लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे मैजिक वाहन और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मैजिक वाहन में सवार थे। 9 लोगों की मौके पर ही मौत हुई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सरकारी टीचर और इंजीनियर भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेमवती नंदन बहुगुणा के दामाद की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित:उत्तराखंड के 4 कैबिनेट मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि, 4 मई को लखनऊ में हुई थी मौत
    Next Article
    मां की सिलबट्‌टे से हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद:तीन साल पहले लॉकर की चाबी न देने पर मार डाला था, बाद में बहन को भेजा था वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment