Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां की सिलबट्‌टे से हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद:तीन साल पहले लॉकर की चाबी न देने पर मार डाला था, बाद में बहन को भेजा था वीडियो

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा के जगनेर में तीन साल पहले लॉकर की चाबी नहीं देने पर मां को कमरे में बंद करके बेटे ने सिल-बट्टे से पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोमवार को एडीजे प्रथम ने कलयुगी बेटे को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। ये था मामला एक मार्च 2023 को जगनेर कस्बा निवासी सुनीता देवी पत्नी सुभाष चन्द्र बिंदल घर पर अकेली थी। पति सुभाष बिंदल आगरा गए हुए थे। उसका ही बड़ा बेटा शिवम उर्फ सैंकी आ गया। अपनी मां से लॉकर की चाबी मांगी। मां ने लॉकर की चाबी देने से मना कर दिया। तो वह आग बबूला हो उठा और हैवान बन बैठा। मां को पहले उसने बरामदे में हमला बोला और फिर कमरे में खींचकर सिलबट्‌टे से पीटकर मौत के घाट उतार कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था। हत्या के बाद बहन को भेजा था मैसेज हत्या के बाद शिवम ने अपनी बहन को वीडियो बनाकर भेजा था, उसने कहा था कि मां को मार डाला है। वीडियो में वो कह रहा था कि मां मुझे माफ कर देना। हत्या के 7 माह बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अपर जिला जज प्रथम की कोर्ट ने सोमवार को आरोपी बेटे शिवम को साक्ष्य के आधार पर हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंजीनियर ने बच्चों को बेचे अश्लील वीडियो:टेलीग्राम चैनल पर एक वीडियो की कीमत ₹350, खातों में मिले 2.5 करोड़ रुपये, पिता एयरफोर्स से रिटायर
    Next Article
    BHU में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस:राजघाट उत्खनन के पुरावशेष होंगे आकर्षण, बनारस पर आधारित गैलरी को किया जाएगा शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment