Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल का दावा-ईरान के सबसे ताकतवर अफसर लारिजानी मारे गए:बसीज फोर्स कमांडर सुलेमानी की भी मौत; ईरान ने अभी पुष्टि नहीं की

    15 hours ago

    1

    0

    इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान में रात को किए गए एयरस्ट्राइक में देश के सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी मारे गए हैं। वे ईरान के सबसे ताकतवर अफसर माने जाते हैं। इससे पहले इजराइली सेना (IDF) ने पुष्टि की थी कि उसने लारिजानी को निशाना बनाया था। इसके साथ ही IDF ने बताया कि एक अलग हमले में ईरान के बसीज पारामिलिट्री फोर्स के कमांडर गोलामरेजा सुलेमानी को भी मार गिराया गया। रक्षा मंत्री काट्ज ने बयान में कहा कि लारिजानी और बसीज कमांडर को खत्म कर दिया गया है और वे उन लोगों के साथ जा मिले हैं, जिन्हें इजराइल पहले ही मार चुका है। हालांकि, इन दावों पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लाई गई है। दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के चेयरमैन सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह गैस समुद्र में ही एक जहाज से दूसरे जहाज में ट्रांसफर की जाएगी। इस प्रोसेस को शिप-टू-शिप (STS) ट्रांसफर कहा जाता है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को LPG लेकर ‘मुंद्रा पोर्ट’ पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है। मिडिल ईस्ट का तेल दुनिया में सबसे महंगा, 153 डॉलर प्रति बैरल हुआ जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। तेल की कीमत बढ़कर 153 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है, जो हाल के समय में सबसे ऊंचे स्तरों में से एक मानी जा रही है। इस बढ़ोतरी का असर दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ रहा है, खासकर उन देशों पर जो तेल के आयात पर निर्भर हैं। तेल की कीमतों में अचानक आई इस तेजी के चलते कई देशों में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। परिवहन, बिजली और जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। इसी बीच, श्रीलंका ने घोषणा की है कि अब सरकारी दफ्तर हफ्ते में 4 दिन ही खुलेंगे। यह फैसला ईंधन बचाने और ऊर्जा संकट से निपटने के लिए लिया गया है। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रंप की गुहार पर साथी देशों का क्या जवाब? देखें ब्रेकिंग न्यूज
    Next Article
    पाकिस्तान की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत:250 घायल; तालिबान का आरोप- PAK ने नशा मुक्ति सेंटर पर बम गिराए, भारत बोला-

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment