Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इजराइल में फंसे मैनपुरी के 3 भाई:परिवार के लोग परेशान, होली पर सूना आंगन

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के एक परिवार के तीन बेटे इन दिनों में फंसे हुए हैं। वहां जारी संघर्ष के कारण उनकी भारत वापसी संभव नहीं हो पा रही है, जिससे परिवार गहरे तनाव में है। परिजनों के अनुसार, तीनों युवक करीब नौ महीने पहले भारत और इजराइल के बीच हुए फाउंडेशन एग्रीमेंट के तहत काम करने गए थे। उन्हें इजराइल की पीआईबीए और एनएसडीसी के माध्यम से भेजा गया था। परिवार का कहना है कि वे पूरी सरकारी प्रक्रिया के तहत वहां मजदूरी का कार्य कर रहे हैं। मौजूदा हालात के चलते उनकी वापसी में देरी हो रही है। माता-पिता लगातार बेटों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। परिजनों ने बताया कि वे तीनों भाइयों से रोज वीडियो कॉल पर बात करते हैं। बेटे परिवार को हिम्मत देते हैं, लेकिन उनकी आवाज में तनाव साफ झलकता है। पिता सोबरन सिंह ने भावुक होकर कहा, “बेटा कहता है कि हम ठीक हैं, लेकिन पिता का दिल सब समझता है। जब तक बच्चे घर नहीं लौटेंगे, चैन नहीं मिलेगा।” पिता के मुताबिक, बेटों ने बताया है कि बमबारी की स्थिति में वे तुरंत बंकर में चले जाते हैं और फिलहाल सुरक्षित हैं। इसके बावजूद परिवार की चिंता कम नहीं हो रही है। परिजनों ने नरेद्र मोदी से अपील की है कि उनके बेटों को सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए। उनका कहना है कि सरकार की प्रक्रिया के तहत ही उन्हें विदेश भेजा गया था, इसलिए इस संकट की घड़ी में उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जानी चाहिए। हालांकि तीनों भाई फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं, लेकिन परिवार चाहता है कि हालात और बिगड़ने से पहले उन्हें जल्द से जल्द स्वदेश बुला लिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में 'महामूर्ख सम्मेलन' का आयोजन, कई हस्तियां सम्मानित:राजेश गुप्ता को चुना गया 'मूर्ख सम्राट'
    Next Article
    ट्रक का टायर फटने से रोडवेज बस टकराई:ड्राइवर-कंडक्टर गंभीर रूप से घायल, 4 सवारियों को भी आई चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment