Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इकलौते बेटे-बहू, 2 पोतों की लाश देख पिता फूट-फूटकर रोए:बोले- ऐसा दुख भगवान दुश्मन को भी न दे; प्रयागराज में मुखाग्नि दी

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में जिस घर में बेटे, बहू और दो पोतों के आने का इंतजार था, वहां गुरुवार सुबह चारों के शव पहुंचे। मृतक सौरभ उपाध्याय (40), उनकी पत्नी मेनका (35) और दोनों बच्चों के शव देखकर माता-पिता और दोनों बहनें फूट-फूटकर रोने लगीं। सुबह 10 बजे एक साथ परिवार के चार लोगों की अर्थियां उठीं तो पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया। 66 साल के पिता जयगोविंद उपाध्याय ने गंगा किनारे रसूलाबाद घाट पर कांपते हाथों से अपने इकलौते बेटे और बहू को मुखाग्नि दी। दोनों मासूम बच्चों को गंगा किनारे दफनाया गया। परिजनों ने बुजुर्ग माता-पिता को हादसे की जानकारी नहीं दी थी। उन्हें डर था कि बेटे, बहू और दोनों पोतों की मौत की खबर वे बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। लेकिन गुरुवार सुबह चारों के शव घर पहुंचे तो उन्हें हादसे का पता चला। दरअसल, बुधवार दोपहर हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में बार्कलेज कंपनी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सौरभ, उनकी पत्नी मेनका और बेटों व्योम (7) व शिवओम (डेढ़ साल) की मौत हो गई थी। परिवार छठ पूजा मनाने प्रयागराज लौट रहा था। 3 तस्वीरें देखिए… पिता बोले- सब खत्म हो गया, इकलौता बेटा भी चला गया सौरभ के पिता जयगोविंद MP/MLA कोर्ट में विशेष अभियोजन अधिकारी रहे थे। इस समय वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर रहे हैं। घाट पर सबसे भावुक पल तब आया, जब जयगोविंद उपाध्याय बेटे सौरभ और बहू मेनका को मुखाग्नि देने के लिए आगे बढ़े। बेटे का चेहरा देखते ही वह खुद को संभाल नहीं सके। फूट-फूटकर रोने लगे। काफी देर तक बेटे के चेहरे को निहारते रहे। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। इसके बाद उन्होंने बेटे और बहू को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद भी जयगोविंद की आंखें चिताओं पर टिकी रहीं। वह काफी देर तक दोनों चिताओं से कुछ दूरी पर बैठकर उन्हें एकटक देखते रहे। इस दौरान उनकी आंखों से लगातार आंसू छलकते रहे। उन्होंने कहा, सब खत्म हो गया। इकलौता बेटा था, वह भी चला गया। भगवान ऐसा दुख किसी दुश्मन को भी न दे। बहनों ने कहा था- मम्मी-पापा के सामने मत रोना, शव देखते ही बिलख पड़ीं हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग बुजुर्ग माता-पिता को सच बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। घर के इकलौते बेटे, बहू और दोनों बच्चों की मौत की खबर सुनकर रिश्तेदारों ने तय किया कि माता-पिता को तत्काल कुछ नहीं बताया जाएगा। दोनों बहनें भी एक-दूसरे को समझा रही थीं कि मम्मी-पापा के सामने आंसू नहीं बहाने हैं। सभी खुद को संभालकर सामान्य रहने की कोशिश करते रहे। लेकिन गुरुवार सुबह चारों शव घर पहुंचे तो बहनों का भी सब्र टूट गया। जिस दर्द को परिवार ने पूरी रात छिपाए रखा था, वह चीख-पुकार के रूप में बाहर आ गया। भाई दूज और छठ मनाने घर लौट रहा था परिवार हादसे का घटनाक्रम जानिए… बुधवार सुबह: सौरभ उपाध्याय पत्नी मेनका और दो बेटों के साथ भाई दूज और छठ पूजा मनाने प्रयागराज के लिए निकले। दोपहर करीब 12 बजे: हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र में भटौली माफी गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। 30 मीटर तक घिसटी कार: टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गई और करीब 30 मीटर तक घिसटती चली गई। बड़ा बेटा अंडरपास में गिरा: पीछे की सीट पर बैठा 7 साल का व्योम कार का शीशा टूटने के बाद उछलकर एक्सप्रेस-वे से करीब 20 फीट नीचे अंडरपास में जा गिरा। माता-पिता की मौके पर मौत: कार चला रहे सौरभ और बगल की सीट पर बैठी पत्नी मेनका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बड़े बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा: व्योम को सांडी CHC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटे बेटे को बचाने की कोशिश: डेढ़ साल के शिवओम को बिलग्राम CHC ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने CPR देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई। एंबुलेंस में देरी का आरोप: भाजपा नेत्री दीपा विश्वास के मुताबिक, शिवओम के लिए एंबुलेंस बुलाई गई थी, लेकिन एक घंटे तक नहीं पहुंची। इसके बाद वह अपनी कार से उसे मेडिकल कॉलेज ले गईं। चारों की मौत: हादसे में सौरभ, उनकी पत्नी और दोनों बेटों की जान चली गई। पुलिस ने चारों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पंजाब में विधायक-मंत्रियों के टिकट कटे; एनवीडिया CEO का इस्तीफा; UP में औवेसी-चंद्रशेखर का गठबंधन
    Next Article
    CM फेस चंद्रशेखर को एक्स गर्लफ्रेंड का नया चैलेंज:घोटाले में फंसे IAS का छलका दर्द, पहलवान ASP ने बंदूक परिक्रमा लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment