Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इलाज के लिए नन्हा हाथी एयरलिफ्ट:असम से जामनगर पहुंचाया गया, अनंत अंबानी की मदद से वनतारा में होगा इलाज

    23 hours ago

    2

    0

    असम में सात हफ्ते का हाथी ‘राजा’ जन्म से ही जिंदगी की जंग लड़ रहा है। मां की लात से उसके पिछले दाएं पैर की जांघ की हड्डी टूट गई थी। वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। मां का दूध भी नहीं मिला। कई दिनों से वनतारा की टीम उसका इलाज कर रही थी, लेकिन हालत गंभीर है। अब अनंत अंबानी की पहल पर राजा को एयरलिफ्ट कर जामनगर के वंतारा पहुंचाया गया है। राजा का जन्म 2 अक्टूबर को गोगामुख में हुआ था। जन्म के समय ही उसकी मां ने घबराहट में लात मार दी थी, जिससे जांघ की हड्डी टूटकर खिसक गई थी। वंतारा की टीम 8 अक्टूबर को असम पहुंची थी। एक्सरे के बाद प्लास्टर चढ़ाया। घाव भरे। विशेष सहारा देकर मां के दूध का विकल्प दिया। मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे उसकी देखभाल की। शरीर में थोड़ी जान आने के बाद शुक्रवार को उसका एयरलिफ्ट किया गया। इलाज से लेकर एयरलिफ्ट तक की 6 तस्वीरें… सिर पर घाव के चलते लंबे इलाज की जरूरत मां का दूध न मिलने और चल-फिर न पाने से राजा को कई परेशानियां हुईं। लगातार लूज मोशन हुए, जिससे वह कमजोर होता चला गया । इसके चलते वह क्लेबसिएला न्यूमोनिया बैक्टीरिया से संक्रमित हो गया था। कई बार ब्लड शुगर कम हुई और लिवर पर दबाव बढ़ा। बीमार होने के चलते लगातार लेटे रहने से सिर पर भी गहरे घाव हो गए हैं। एंटीबायोटिक, तरल पदार्थ और विटामिन से इलाज हुआ। अब वंतारा के अस्पताल में हड्डी का विशेष इलाज और पोषण पर ध्यान दिया जाएगा। चोट की गंभीरता को देखते हुए जीवनभर चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। ---------- ये खबर भी पढ़ें... वनतारा से इलाज करवाकर 13 महीने बाद कोल्हापुर लौटी हथिनी महादेवी:हजारों लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया हथिनी माधुरी, जिसे कोल्हापुर में महादेवी के नाम से जाना जाता है, करीब 13 महीने बाद गुजरात के वनतारा से महाराष्ट्र के कोल्हापुर लौट आई है। यहां नांदणी गांव स्थित जैन मठ पहुंचने पर शनिवार रात हजारों लोगों ने फूल बरसाकर उसका स्वागत किया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाब- दादी को अंतिम विदाई देकर लौटे सांसद अमृतपाल:अब असम जेल रवाना; 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर अमृतसर लाया गया था
    Next Article
    यूपी पुलिस ने जज की जगह ओवैसी को गार्ड-ऑफ-ऑनर दिया:सुप्रीम कोर्ट जज के लिए तैयारी थी, AIMIM चीफ पहले सर्किट हाउस पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment