Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब- दादी को अंतिम विदाई देकर लौटे सांसद अमृतपाल:अब असम जेल रवाना; 3 घंटे की कस्टडी पैरोल पर अमृतसर लाया गया था

    22 hours ago

    1

    0

    पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह अपनी दादी चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके बाद वह अमृतसर से दिल्ली के लिए फ्लाइट में रवाना हो गए। दिल्ली से वह वापस असम की डिब्रूगढ़ जेल के लिए रवाना हो गए। अमृतपाल की दादी चरण कौर का 8 नवंबर को निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 13 दिन बाद 21 नवंबर को पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में किया गया। परिवार ने अमृतपाल के शामिल होने के लिए अंतिम संस्कार टाल दिया था। अमृतपाल को शुक्रवार को डिब्रूगढ़ जेल से दिल्ली लाया गया था, जहां उन्हें सेफ हाउस में रखा गया। शनिवार सुबह दिल्ली से अमृतसर पहुंचने के बाद उन्हें बुलेटप्रूफ गाड़ी में गांव ले जाया गया। यहां वह करीब एक घंटे परिवार के साथ रहे। इसके बाद दादी की अंतिम यात्रा में ट्रॉली पर सवार होकर शामिल हुए। अंतिम संस्कार स्थल पर समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए। उनके पिता तरसेम सिंह ने मुखाग्नि दी। अमृतपाल को दोपहर 12 से 3 बजे तक तीन घंटे की कस्टडी पैरोल मिली थी। आने-जाने, पुलिस एस्कॉर्ट, ठहरने और सुरक्षा व्यवस्था पर करीब 10 लाख 4 हजार 896 रुपये खर्च हुए, जिसे परिवार ने जमा कराया। अमृतपाल अप्रैल 2023 से डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अजनाला थाने पर हमले के मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें NSA के तहत हिरासत में लिया गया था। NSA की अवधि खत्म होने के बाद अप्रैल 2026 में उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया गया और वह अजनाला केस में जेल में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी ने नीतीश सेतु का उद्घाटन किया, गमछा लहराया:कहा- जिस बिहार में घोटालों की गिनती होती थी, वहां अब निवेश के आंकड़े आते हैं
    Next Article
    इलाज के लिए नन्हा हाथी एयरलिफ्ट:असम से जामनगर पहुंचाया गया, अनंत अंबानी की मदद से वनतारा में होगा इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment