Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुसलमानों को हाईवे पर न चलने की चेतावनी:हिंदू रक्षा दल ने लिखा- यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है, सहारनपुर में 2 युवतियों ने लिखा

    6 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मुसलमानों को न चलने की चेतावनी दी है। कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे पेंट से लिखा - “यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है।” इसके अलावा अंग्रेजी में भी लिखा गया - ‘This road is not allowed for Muslims।’ इस घटना का 59 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो युवतियां हाईवे किनारे रेलिंग पर पेंट से लिखती नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक वीडियो बनाता दिख रहा है। गुरुवार को हुई यह घटना बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के डाट मंदिर के पास की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद सहारनपुर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। उधर, हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मामले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह उनकी महिला कार्यकर्ताओं द्वारा लिखा गया है। कहा, “जब मुसलमान सड़क पर चलने का टैक्स नहीं देते, तो वे सड़क पर क्यों चलते हैं?” पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब जानिए वीडियो में क्या है… सोशल मीडिया पर 59 सेकेंड का एक वीडियो साझा किया गया है। वीडियो में दो युवतियां स्प्रे पेंट से रेलिंग पर लिखती नजर आ रही हैं। गले में भगवा गमछा डाले ये युवतियां गुरुवार देर शाम नेशनल हाईवे-72A (एलिवेटेड रोड) पर पहुंचती हैं। और सीमेंटेड ब्लॉक और शेड पर लिखना शुरू कर देती हैं। एक युवती अंग्रेजी में लिख रही है- ‘This road is not allowed for Muslims.’ जबकि दूसरी हिंदी में लिख रही है कि यह सड़क मुसलमानों के लिए नहीं है। लिखने के बाद युवती ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाती है। बताया जा रहा है कि युवतियां बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में सहारनपुर बॉर्डर के मोहण्ड के पास बने एलिवेटेड रोड पेंट से लिख रही थीं। वीडियो के आखिर में लाल रंग की स्विफ्ट कार दिख रही है। गाड़ी पर उत्तराखंड की नंबर प्लेट है। हिंदू रक्षा दल का विवादों से पुराना नाता गाजियाबाद में बांटी थीं तलवारें 29 सितंबर, 2025 को 21 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया था। यह गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एरिया का था। इसमें दिख रहे लोगों के हाथ में तलवारें और फरसे थे। भारत माता की जय का नारा लगाते हुए सभी एक घर के सामने रुकते हैं। घर से बाहर निकले शख्स को तलवार थमाते हैं। उनसे कहते हैं- ये आपकी बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए। अगर बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होती है, तो विधर्मियों से अपनी सुरक्षा के लिए। शख्स तलवार लेता है, माथे से लगाता है। फिर सभी नारा लगाते हैं- जय श्री राम। तलवार बांटने वाले हिंदू रक्षा दल के सदस्य थे। 6 जनवरी को पुलिस ने इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी को बेटे के साथ अरेस्ट कर लिया था। 10 आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। इनके अलावा जिन्होंने तलवारें लीं थी, वो भी हिरासत में लिए गए। इनमें एक सोसाइटी का गार्ड भी था। गार्ड की पत्नी बताती हैं कि पति सो रहे थे। संगठन वाले आए, हाथ में तलवार दे दी। पुलिस उन्हें भी पकड़कर ले गई थी। मुस्लिमों की पिटाई भी कर चुका है दल पहलगाम में आतंकी हमले के बाद संगठन ने वीडियो जारी कर कहा था कि देहरादून में कहीं भी कश्मीरी मुसलमान दिखेगा, तो उसका इलाज किया जाएगा। सुबह 10 बजे से हिंदू रक्षा दल की टीम अलग-अलग इलाकों में जाएगी। हम अब सरकार के भरोसे नहीं बैठेंगे। अगस्त, 2024 में संगठन के अध्यक्ष पिंकी चौधरी और कुछ सदस्यों ने गाजियाबाद की झुग्गी बस्ती में मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर पीटा। झुग्गियों में तोड़फोड़ की और सांप्रदायिक नारे लगाए थे। तब पुलिस ने पिंकी चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। कुछ महीने बाद उसे जमानत मिल गई थी। अगस्त, 2021 में दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक रैली में खुलेआम मुसलमानों के खिलाफ नारेबाजी की गई थी। तब भी पिंकी चौधरी ने भड़काऊ बयान दिए थे। तब भी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों में वह बाहर आ गया था। 11 अगस्त 2024 को हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने समर्थकों के साथ गुलधर मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी झोपड़ियों में तोड़फोड़ की थी। जिसकी वीडियो भी सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा के आदेश पर केस दर्ज हुआ और पुलिस ने पिंकी और उसके साथी बादल को अरेस्ट कर जेल भेजा था। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… हिंदुओं को बांटी तलवार, जेल से छूटते ही जुलूस निकाला: थार-स्कार्पियो से आतिशबाजी की गाजियाबाद में डासना जेल के बाहर 20 Km लंबे जुलूस में चलती कारों की खिड़की से लड़के लटके दिखे। कारों से ही आतिशबाजी की गई। इस काफिले में स्कॉर्पियो, थार, फॉरच्यूनर समेत 5-6 गाड़ियां दिख रहीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:संतकबीरनगर में अर्टिगा पोल से टकराई, बारात से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत
    Next Article
    इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के नाम पर 6.95 लाख की ठगी:हापुड़ का रहने वाला है आरोपी, बुलंदशहर में केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment