Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IMD का बड़ा Alert: Delhi-NCR में भीषण Heatwave का कहर, पारा 45 डिग्री तक पहुंचने के आसार

    13 hours ago

    1

    0

    मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली है। IMD ने कहा है कि 22 मई तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में लू से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।दिल्ली-NCR में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमानमौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके बाद आसमान साफ रहने से भीषण गर्मी बढ़ेगी और पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात के समय गर्व हवाएं चल सकती हैं। तामपान अधिक बढ़ सकता है और राहत मिलने की संभावना कम है।आखिर क्या होती है हीटवेव?मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो सकता है और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस या अधिक ऊपर चला जाए, तो उसे हीटवेव माना जाता है।अगर पारा 45 डिग्री सेल्सियस सा उससे अधिक हो जाए, तो उसे सीधे तौर पर लू की स्थिति मानी जाती है, चाहे सामान्य तापमान से अंतर कितना भी हो। हेल्थ पर पड़ सकता है गंभीर असरतेज गर्मी और लू के कारण डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान छोटे बच्चे, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों की विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय- लू से बचने के लिए सबसे जरुरी है कि 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में न निकलें। - पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। - हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें। - बाहर निकलने से पहले टोपी, छाता या गमछा का इस्तेमाल जरुर करें।- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।राहत मिलने का कोई चांस नहींIMD ने अलर्ट किया है कि फिलहाल यूपी और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों तर गर्मी से राहत मिलना काफी मु्श्किल है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान भी रखें। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gujarat में Amit Shah ने किया Tech Park का उद्घाटन, बोले- देश का सबसे बड़ा Service और Deep-Tech Hub बनेगा
    Next Article
    Tamil Nadu CM Vijay से जलन की अफवाहों पर Rajinikanth ने लगाया Full Stop

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment