Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IND vs NAM से पहले विवाद:नामीबिया बोला- फ्लडलाइट में अभ्यास नहीं मिला; ICC ने कहा-समय बदलने की रिक्वेस्ट देरी से मिली

    1 hour ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज (गुरुवार) भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने प्रैक्टिस सेशन के समय को लेकर नाराजगी जताई है। दरअसल, भारत के खिलाफ होने वाला यह मैच डे-नाइट है, लेकिन नामीबिया को इसके लिए रात में प्रैक्टिस करने का मौका नहीं मिला। उन्हें दोपहर में ट्रेनिंग करनी पड़ी। हैरानी की बात यह रही कि जब नामीबिया की टीम दोपहर में प्रैक्टिस करके जा रही थी, तब भारतीय टीम के साथ कनाडा की टीम फ्लडलाइट्स में ट्रेनिंग करने पहुंची। बता दें कि कनाडा का अगला मैच शुक्रवार को यूएई के खिलाफ 3 बजे से है। नामीबिया के कप्तान बोले-हमारे देश में लाइट्स नहीं हैं, यह बड़ी चुनौती मैच की पूर्व संध्या पर जेरार्ड इरास्मस ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा,'नामीबिया में हमारे पास फ्लडलाइट्स वाला इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। जो खिलाड़ी विदेशी लीग या पिछला वर्ल्ड कप खेले हैं, उनके अलावा किसी को रात में खेलने की आदत नहीं है। हमें भारत के खिलाफ मैच से पहले रात में ट्रेनिंग करने का समय नहीं दिया गया। मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ, जबकि भारत और कनाडा दोनों को रात के सत्र मिले हैं। अब हम बस मैदान पर उतरेंगे और लड़ेंगे।' ICC का जवाब: नामीबिया ने समय बदलने के लिए देर से रिक्वेस्ट की इस विवाद पर(ICC) के प्रवक्ता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा,'सभी टीमों को ट्रेनिंग शेड्यूल 27 जनवरी को ही भेज दिया गया था। समय में बदलाव की रिक्वेस्ट को हम तब तक स्वीकार करते हैं जब तक संभव हो। नामीबिया ने 10 फरवरी की रात को समय बदलने के लिए कहा, जो कि बहुत देरी से मिली रिक्वेस्ट थी। इसी वजह से शेड्यूल में बदलाव नहीं किया जा सका।' कोच को रात में प्रैक्टिस मिलने का भरोसा था नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स भी पिछले मैच के बाद इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि उन्हें भारत के खिलाफ मैच से पहले रात में प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि लाइट्स में खेलना हमारे लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि हम इसके आदी नहीं हैं, इसलिए हम इस नाइट सेशन का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। हालांकि,ICC की ओर से अनुमति न मिलने के कारण कोच की यह प्लानिंग फेल हो गई। नीदरलैंड से हार के बाद वापसी की कोशिश नामीबिया अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ हार चुका है। अब दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम भारत के खिलाफ उनकी राह और मुश्किल होने वाली है। बिना लाइट्स में प्रैक्टिस किए दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों और ओस का सामना करना नामीबियाई बल्लेबाजों के लिए बड़ी परीक्षा होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में आज नेपाल vs इटली:दोनों पहली जीत की तलाश में, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार होगा सामना
    Next Article
    Bangladesh Election 2026: जमात या BNP, बांग्लादेश में किसकी सरकार? 299 सीटों पर जारी मतदान, शुरुआत में ही लगे धांधली के आरोप

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment