Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    India Bhutan जल संसाधन बैठक में CR Patil ने Punatsangchhu 1 परियोजना की समीक्षा की

    1 hour from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अगस्त भारत और भूटान ने शुक्रवार को जल संसाधन क्षेत्र में जारी सहयोग की समीक्षा की। इस दौरान सीमा-पार नदी प्रबंधन, बाढ़ पूर्वानुमान एवं बाढ़ प्रबंधन, जल-विज्ञान संबंधी डाटा तथा आपसी हित के अन्य क्षेत्रों पर विशेष रूप से चर्चा की गई। आधिकारिक बयान के अनुसार, ये मुद्दे यहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री ल्योनपो जेम शेरिंग के बीच सीमा-पार नदियों पर सहयोग को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान उठाए गए।बैठक के दौरान मंत्रियों ने भारत सरकार के सहयोग से भूटान में क्रियान्वित की जा रही ‘पुनात्सांगचू-1’ जलविद्युत परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की और इसके शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की। बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने सीमा पार जल संसाधनों के सतत एवं पारस्परिक रूप से सार्थक प्रबंधन के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई। इसमें कहा गया कि निरंतर तकनीकी सहयोग, आपसी विश्वास और नियमित संस्थागत संवाद के माध्यम से जल संसाधन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ABVP ने Ranchi में AISA अध्यक्ष पर स्याही फेंकने के आरोपों को बताया निराधार
    Next Article
    Rampur SP अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने कहा, गोकशी में सच्चा मुस्लिम शामिल नहीं हो सकता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment