Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rampur SP अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने कहा, गोकशी में सच्चा मुस्लिम शामिल नहीं हो सकता

    1 hour from now

    1

    0

    रामपुर (उप्र), सात अगस्त रामपुर के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह सिसोदिया गोकशी पर अपनी टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि एक सच्चा मुस्लिम गोकशी में शामिल नहीं हो सकता और ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। यहां पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोकशी के खिलाफ अभियान के बारे में सिसोदिया ने कहा कि सावन के महीने में गंज और स्वार पुलिस थाना क्षेत्रों में ये घटनाएं सामने आई हैं।सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पुलिस अधीक्षक को कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘इस्लाम के मुताबिक, ऐसे किसी भी पशु का मांस खाना हराम है जिससे दूसरे व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती हो। एक सच्चा मुसलमान कभी ऐसे कृत्य में शामिल नहीं हो सकता। जो लोग ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं उनसे निपटना मेरा काम है।’’ उन्होंने कहा कि वह रामपुर में मौलवियों के साथ बैठकें करेंगे और उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह करेंगे कि इस तरह की घटनाएं ना हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India Bhutan जल संसाधन बैठक में CR Patil ने Punatsangchhu 1 परियोजना की समीक्षा की
    Next Article
    Delhi Rain: मुख्य संवेदनशील स्थानों पर पानी जमा नहीं हुआ: पीडब्ल्यूडी मंत्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment