Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL की तर्ज पर शेर-ए-पंजाब T20 लीग:नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद का खिलाड़ी सबसे महंगा बिका; अभिषेक-शुभमन को ₹10-10 लाख

    2 hours ago

    1

    0

    पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित की जा रही शेर-ए-पंजाब T20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। नीलामी में IPL खेल चुके खिलाड़ियों पर भी टीमों ने बोली लगाई। हालांकि, मार्की खिलाड़ी जैसे अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के पहले ही 10 लाख रुपये तय हैं। इसलिए, नीलामी में इनकी बोली नहीं लगेगी। IPL खेल चुके सलिल अरोरा को लुधियाना लॉयंस ने 8.20 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये था। वहीं, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हरप्रीत बराड़ को मोहाली किंग्स ने 4 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। 21 वर्षीय खिलाड़ी अमनजोत सिंह को जालंधर वॉरियर्स ने उनके बेस प्राइस डेढ़ लाख रुपये में खरीदा। नमन धीर को सूरमा वॉरियर्स ने 10 लाख में खरीदा है। IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले सनवीर सिंह अब तक के सबसे महंगे प्लयेर साबित हुए। उनका बेस प्राइज डेढ़ लाख रुपये था, लेकिन फाजिल्का फाल्कंस ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में खरीदा है। विहान मल्होत्रा को फाजिल्का फाल्कंस ने डेढ़ लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है। ये अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी 6 टीमें लेंगी हिस्सा, मोहाली में मैच होंगे PCA प्रेसिडेंट अमरजीत सिंह मेहता ने बताया कि लीग में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रत्येक टीम में कम से कम 16 और अधिकतम 20 खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह लीग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना था और अब PCA इसे साकार करने जा रहा है। इन खिलाड़ियों के अलावा और 120 युवाओं का मौका मिलेगा। लीग में कुल 27 मुकाबले खेले जाने की जानकारी है। सभी मुकाबले मोहाली/न्यू चंडीगढ़ स्थित PCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। 30 अगस्त से शुरू होगा पहला एडिशन शेर-ए-पंजाब T20 लीग का यह पहला एडिशन है। इसमें पंजाब के अलग-अलग शहरों के नाम पर बनाई गईं 6 टीमें हैं। लीग की शुरुआत 30 अगस्त 2026 से होगी। खिलाड़ियों का ऑक्शन 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया गया। हर टीम का बजट 45 लाख रुपये पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के आधिकारिक नियमों के मुताबिक, शेर-ए-पंजाब T20 लीग में हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 45 लाख रुपये का सैलरी पर्स दिया गया है। सभी 6 टीमों के मार्की खिलाड़ियों की फीस 10 लाख रुपये फिक्स रखी गई है। मार्की खिलाड़ी के रुपये फिक्स इसका मतलब है कि मार्की खिलाड़ी की फीस 45 लाख रुपये के बजट से कटने के बाद हर टीम के पास ऑक्शन में बाकी खिलाड़ियों को खरीदने के लिए 35 लाख रुपये बचेंगे। उदाहरण के तौर पर फाजिल्का फाल्कन्स के मार्की खिलाड़ी शुभमन गिल की फीस 10 लाख रुपये तय है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहनवाज खान ने लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज जीता:U20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का तीसरा पदक, तीसरे राउंड में 7.84 मीटर छलांग लगाई
    Next Article
    युजवेंद्र चहल के फार्म हाउस में निकला सांप:बचपन में यहीं क्रिकेट खेला; जींद में पिता ने बनवाकर दी थी पिच

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment