Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPS आशुतोष मिश्रा की 95 साल की मां की हत्या:शरीर से गहने लापता; अंबेडकरनगर में अकेली रहती थीं; तख्त पर मिला शव

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी के अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 95 साल थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे शव घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। मुंह से हल्का खून निकला था। शरीर से सोने के जेवर गायब थे। घर में कोई और सामान छुआ तक नहीं गया था। IPS की मां घर में अकेली रहती थीं। सुबह नौकरानी ने उन्हें मृत देखा तो आस-पास के लोगों को सूचना दी। IPS आशुतोष मिश्रा इस समय लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर में एसपी मुख्यालय हैं। सूचना पाकर दोपहर करीब 3 बजे वे लखनऊ से गांव पहुंचे। उन्होंने अज्ञात पर लूट के बाद मां की हत्या का केस दर्ज कराया है। आशंका है कि शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर मालीपुर थाना क्षेत्र का है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने IPS की मां की हत्या पर शोक जताया और भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने X पर लिखा, अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है। उप्र में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण। 3 तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला… रूढ़ा धमरूआ गांव निवासी IPS आशुतोष मिश्रा अपने मां-पिता के इकलौते बेटे हैं। दो बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पिता रामकुमार मिश्रा राजकीय इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल रहे। डेढ़ साल पहले उनकी मौत हो गई। इसके बाद घर में मां इंद्रावती अकेली बचीं। उन्होंने मां की देखभाल के लिए एक नौकरानी पियारी रख दी। खुद भी परिवार के साथ समय-समय पर आया-जाया करते थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे नौकरानी जब सफाई करने आई तो उसने इंद्रावती को तख्त पर पड़ा देखा। उसे लगा कि सो रही होंगी। इस पर उसने आवाज दी, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। पास जाकर वह मृत पड़ी थीं। वह भागते हुए पड़ोस में रहने वाले IPS आशुतोष के चाचा रमेश चंद्र मिश्रा उर्फ कल्लू को जाकर बताया। वे भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद चाचा ने सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर भतीजे आशुतोष मिश्रा को फोन कर सूचना दी। उन्होंने बताया कि भाभी की हार्टअटैक से मौत हो गई है। जल्दी आ जाइए। IPS आशुतोष के पहुंचने पर मामला पलटा चाचा कल्लू ने मालीपुर पुलिस को घटना की सूचना दोपहर करीब 1 बजे दी। कहा कि 2 सिपाही भेज दीजिए। उस वक्त ये मामला हार्ट अटैक से मौत का था। दोपहर ढाई बजे IPS आशुतोष मिश्रा खुद गांव पहुंचे। उन्होंने नौकरानी पियारी और चाचा कल्लू से जानकारी ली। बॉडी की हालत पूछी। तब पता चला कि इंद्रावती के गले से सोने की चेन, तुलसी की माला, नाक की कील और कान के टॉप्स गायब थे। पैरों में पहनी पायल भी नहीं मिली। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या के बाद जेवर लूटे जाने की आशंका जताई। DIG अयोध्या पहुंचे, शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले अयोध्या रेंज के DIG सोमेन वर्मा, SP प्राची सिंह मौके पर पहुंचीं। मालीपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर आई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इंद्रावती के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। होंठ पर खून लगा हुआ था। परिजनों के अनुसार, इंद्रावती बीपी की मरीज थीं। पोस्टमार्टम से मौत का कारण पता नहीं चला SP प्राची सिंह ने बताया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी करवाई गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चला। इस कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। आशुतोष मिश्रा के चाचा ने शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की बात कही थी। इसलिए हार्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल एनालिसिस के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। एसओ मालीपुर शशांक शुक्ला के मुताबिक, हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मौत के कारण, गायब जेवर और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान एक यात्री से गोली चल गई। इससे महिला समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- सोनिया जी ने पाप किया; UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द; यूपी में IPS की मां की लूट के बाद हत्या
    Next Article
    रामपुर में पत्नी के प्राइवेट पार्ट में करंट लगाकर हत्या:मायके की जमीन बेचने से किया था इनकार, पति ने हाथ-पैर बांधकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment