Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:शाह बोले- सोनिया जी ने पाप किया; UGC-NET की तीन परीक्षाएं रद्द; यूपी में IPS की मां की लूट के बाद हत्या

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् विवाद पर कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को लेकर बयान दिया। पश्चिम बंगाल के पूर्व स्पीकर TMC नेता ने पार्टी ऑफिस में सुसाइड कर लिया। उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे बताएंगे कि बांग्लादेश ने भारत सरकार से कहा है कि शेख हसीना को हमें सौपें। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 1. कावेरी जल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, तमिलनाडु सरकार की कर्नाटक सरकार के खिलाफ याचिका। 2. सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन अधिनियम के खिलाफ सभी याचिकाओं पर सुनवाई। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. शाह बोले- सोनिया जी आपके पाप को जनता माफ नहीं करेगी: वंदे मातरम् कैसे रोका, हम सबने देखा; शर्म बची है तो देश से माफी मांगें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था, बीच में ही कांग्रेस की नेत्री सोनिया जी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने को कहा। यह गान फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया जी को रास नहीं आता। उन्होंने कहा कि सोनिया जी 140 करोड़ की जनता आपको देख रही है। आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेसियों में जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, शाह रविवार को राजस्थान दौरे थे। उन्होंने निंबाहेड़ा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। चित्तौड़गढ़ समेत 15 जिलों के ₹5659 करोड़ के 944 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। पूरी खबर पढ़ें... 2. पांच बार के विधायक और बंगाल विधानसभा के पूर्व स्पीकर आशीष बनर्जी ने सुसाइड किया, TMC ऑफिस में फांसी लगाई पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जो बनर्जी के रामपुरहाट के वार्ड नंबर-5 के हत्तलापारा इलाके में मौजूद घर के पास ही है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा है- मैं पार्टी के सभी गलत कामों को हमेशा स्वीकार नहीं कर पाता था, लेकिन मैं विरोध भी नहीं कर सका। मैंने अपनी पूरी जिंदगी में काम के बदले एक पैसा भी नहीं लिया है। पूरी खबर पढ़ें... 3. IPS आशुतोष मिश्रा की 95 साल की मां की हत्या, अंबेडकरनगर में शरीर से गहने भी उतार ले गए यूपी के अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 95 साल थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे शव घर के अंदर तख्त पर पड़ा मिला। मुंह से हल्का खून निकला था। शरीर से सोने के जेवर गायब थे। घर में कोई और सामान छुआ तक नहीं गया था। घर पर अकेली रहती थीं IPS की मां: पुलिस अफसर आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती घर में अकेली रहती थीं। सुबह नौकरानी ने उन्हें मृत देखा तो आस-पास के लोगों को सूचना दी। IPS अफसर इस समय लखनऊ में पुलिस हेडक्वार्टर में एसपी मुख्यालय हैं। लूट-हत्या का केस दर्ज कराया: मां की हत्या की सूचना मिलते ही IPS आशुतोष मिश्रा दोपहर करीब 3 बजे अपने गांव रूढ़ा धमरूआ पहुंचे। उन्होंने अज्ञात पर लूट के बाद मां की हत्या का केस दर्ज कराया है। आशंका है कि शनिवार रात घर में घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर मालीपुर थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ें… 4. UGC-NET की इंग्लिश-कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द, NTA ने एग्जाम की नई तारीखें जारी कीं UGC-NET की इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। NTA ने कहा कि पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बड़ियों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था। NTA ने तीनों विषयों की दोबारा परीक्षा की तारीख जारी की है। अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं 9 और 10 सितंबर को होंगी। NTA ने 22 से 30 जून तक UGC-NET एग्जाम कराया था। पूरी खबर पढ़ें... 5. बांग्लादेश बोला- पूर्व पीएम शेख हसीना को वापस भेजो, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत भी यात्रा टाली बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत यहां वापस भेजे। इसके बाद ही प्रधानमंत्री रहमान के भारत दौरे की तैयारियां आगे बढ़ेंगी। फिलहाल यह दौरा टल गया है। क्योंकि मौजूदा समय यात्रा के लिए सही नहीं है। दरअसल, रहमान 21 अगस्त को भारत आने वाले थे। मंत्रालय बोला- हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बिगड़ा माहौल विदेश मंत्रालय ने कहा कि 5 अगस्त को नई दिल्ली में हसीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने भारत की जमीन से राजनीतिक बयान दिए। इससे कारण रहमान की यात्रा के लिए बना माहौल खराब हुआ। बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों के मामले में दोषी ठहरा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें... 6. इलायची के विज्ञापन पर शाहरुख-अजय और टाइगर को नोटिस, महाराष्ट्र फूड एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे पान-मसाला का प्रचार माना महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन के जरिए राज्य में प्रतिबंधित ‘विमल पान मसाला’ का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा है। FDA ने 11 अगस्त को तीनों को नोटिस भेजकर विज्ञापन में उनकी भूमिका पर 15 दिन में जवाब और स्पष्टीकरण मांगा। शाहरुख खान को बांद्रा स्थित उनके घर ‘मन्नत’, अजय देवगन को जुहू स्थित आवास और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी’ के पते पर नोटिस भेजा गया है। नोटिस में क्या कहा गया? FDA का कहना है कि विज्ञापन में ‘विमल’ नाम, प्रोडक्ट और डायलॉग इस तरह इस्तेमाल किए गए हैं कि इससे ‘विमल’ ब्रांड का प्रचार होता दिखता है। चूंकि ‘विमल’ ब्रांड पान मसाला से भी जुड़ा है, इसलिए FDA को शक है कि विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाले का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: ईरान से समझौते को लेकर खाड़ी देश ट्रम्प से नाराज: बातचीत का नतीजा नहीं निकलने से सहयोगी देशों की बेचैनी बढ़ी (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: लाल-किला जाने से पहले मोदी ने गाय को चारा दिया: मोर को दाना खिलाया; इंस्टाग्राम पर VIDEO शेयर कर लिखा- ये मेरा डेली रूटीन (पूरी खबर पढ़ें) 3. नेशनल: राहुल बोले- सरकार के खिलाफ खड़े होने वालों की तारीफ हो: कहा- छात्रों के साथ बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा हुई; प्रदर्शनकारियों से बातचीत का Video शेयर किया (पूरी खबर पढ़ें) 4. नेशनल: रिजिजू बोले- PM ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा: इस लिस्ट में माओवादी समर्थक, संविधान न मानने वाले; चिदंबरम बोले- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व (पूरी खबर पढ़ें) 5. उत्तर प्रदेश: वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चली, 2 कर्मचारी घायल: शिवसेना नेता पिस्टल की जांच करा रहा था, तभी फायर हुआ; आजमगढ़ से मुंबई जा रहा था (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: PPF अकाउंट से हर महीने ₹61 हजार तक की कमाई: ₹1.03 करोड़ का फंड भी हो जाएगा तैयार, जानें क्या है इसका 15+5+5 फॉर्मूला (पूरी खबर पढ़ें) 7. राजस्थान: अलवर मेडिकल-कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से: अमित शाह बोले- गहलोत व विपक्ष के नेता झगड़ा लगाने में लगे (पूरी खबर पढ़ें) 8. क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में, स्कोर-460/9:पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली; ध्रुव जुरेल और केएल राहुल की फिफ्टी (पूरी खबर पढ़ें) 9. मध्य प्रदेश: ड्राइवर के घर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस,एक करोड़ कैश मिला:सागर में नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीन, परिजन बोले- ये PWD इंजीनियर की रकम (पूरी खबर पढ़ें) 10. उत्तर प्रदेश: 79 साल से हरियाली तीज मनाते हैं बांके बिहारी:10 किलो सोने, 1000 किलो चांदी से बने झूले पर झूलते हैं; VIDEO में ठाकुरजी के दर्शन (पूरी खबर पढ़ें) 11. क्रिकेट: यशस्वी जायसवाल को रिलीज कर सकता है राजस्थान रॉयल्स:मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या से ट्रेड की अटकलें; फ्रेंचाइजी का कोई बयान नहीं आया (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... भाई को जिंदा रखने के लिए 150 थप्पड़ मारे उत्तर प्रदेश के हरदोई में युवक को सांप ने डस लिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। युवक का भाई ने उसे जगाए रखने के लिए 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे। दरअसल, डॉक्टर्स ने हिदायत दी थी कि युवक को सोने नहीं देना है। पूरी खबर पढ़ें... 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: अजीब आवाजें सुनीं, फिर अपने 3 बच्चों की हत्या कर दी, क्या ये डिलीवरी के बाद हुआ पागलपन या सोची-समझी साजिश 2. स्पाई फाइल्स: अजीत डोभाल को आतंकियों ने दूरबीन गिफ्ट की: जासूस रानी को चकमा देकर सिक्किम को भारत में मिलाया, पाकिस्तान में खुल गया था भेद; पार्ट-2 3. ग्राउंड रिपोर्ट: क्या शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की जमीन तैयार: दो साल बाद फिर दिखने लगी अवामी लीग, ऑफिस खुले, बड़े नेता जेल से बाहर 4. जरूरत की खबर: ‘एनालॉग पनीर’ पांच राज्यों में बैन:ये डेयरी प्रोडक्ट नहीं है, जानें कैसे बनता है, खरीदते हुए क्या सावधानी बरतें 5. साइबर लिटरेसी: रक्षाबंधन पर साइबर फ्रॉड का रिस्क:ऑनलाइन राखी खरीदते हुए बरतें 9 सावधानियां, जानें किसी भी स्कैम से कैसे बचें 6. सैफ अली खान@56: डायरेक्टर को न्यूड होने को कहा:बीच सड़क शख्स को दांतों से काटा, नवाब खानदान से होकर भी सरकारी बसों में सफर किया 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: लुधियाना के स्पा सेंटर्स में देह व्यापार, VIDEO: मसाज के नाम पर एंट्री; रूम में जाते ही ₹1500 में एक्स्ट्रा सर्विस का ऑफर 8. ग्राउंड रिपोर्ट: ऐसा एयरपोर्ट, जहां फ्लाइट नहीं, फिर भी देश में नंबर-1: साफ-सफाई, पार्किंग, सिक्योरिटी समेत 33 पॉइंट पर रैंकिंग; दो महीने से उड़ान बंद 9. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: यूपी में सांप से जीभ पर डसवाकर हो रहा नशा: 70 हजार रेट, सपेरे बोले- जहर इतना कम कर देंगे कि नशा होगा, मौत नहीं 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: बसपा चारों सदनों में शून्य होगी, ऐसा 37 साल बाद: इकलौते विधायक का निधन; नवंबर में राज्यसभा सांसद का भी कार्यकाल खत्म 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: 20 लाख लोगों को कैसे मिलेंगे ₹25 हजार करोड़?:आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाला; कितने पैसे मिलेंगे और कब…जैसे 16 सवालों के जवाब 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: बहन के भागकर शादी करने पर ताने मारता था दादा:पोते ने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी; सीने-गर्दन पर चाकू-पेचकस से 8 वार 13. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: बैगा आदिवासियों के 8 नहीं 20 बच्चों की मौत: बालाघाट के 9 गांव-18 पीड़ित परिवारों तक पहुंचा भास्कर, प्रशासन पर मौतें छिपाने का आरोप 14. भास्कर एक्सक्लूसिव: TRE-4 के 32,388 पदों की जल्दबाजी में घोषणा-वैकेंसी लेट होगी:STET आवेदन 17 अगस्त से, ट्रांसफर वाले टीचर्स का फाइनल रोस्टर नहीं बना 15. भास्कर एक्सक्लूसिव: '9 महीने कोख में रखा,गोद उठाने को तरस रही':मां बोली- पैदा होने के बाद शक्ल तक नहीं देख पाई; पता नहीं उसे कौन पाल रहा होगा 16. भास्कर एक्सक्लूसिव: एक नर ‘छोटू’ के भरोसे राजकीय पशु वनभैंसे का कुनबा:असम से आएंगी 3 मादाएं, बारनवापारा में मॉडल सफल, अब उदंती में दोहराने की तैयारी 17. भास्कर इंटरव्यू: चाणक्य के डायरेक्टर बोले- OTT की गालियां बाजार की पसंद:लोग देख रहे तो बनता रहेगा; Gen-G पर कहा- बच्चों से हारने में दिक्कत क्या 18. भास्कर एक्सक्लूसिव: नक्सली हमले में शहीद जवानों से जुड़ी यादों को सहेजा:डिजिटल प्रोफाइल बनी, तस्वीरों में QR कोड लगे, स्कैन करते ही मिल रही पूरी जानकारी 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वाले पॉलिसी या प्रॉपर्टी में निवेश टालें। सिंह राशि वालों को वाहन चलाते समय खास सावधानी रखनी होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पैलगी से खन्नाजी की खूब खातिरदारी:SDM के ड्राइवर ने वर्दीधारी से कराई मसाज, आजम वाले IAS आंजनेय साहब लौटेंगे
    Next Article
    IPS आशुतोष मिश्रा की 95 साल की मां की हत्या:शरीर से गहने लापता; अंबेडकरनगर में अकेली रहती थीं; तख्त पर मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment