Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IRCTC कराएगा दो ज्योतिर्लिंगों के साथ महेश्वर-मांडू की सैर:लखनऊ में 20 सितंबर को शुरू होगा 5 दिवसीय हवाई टूर पैकेज

    4 hours ago

    1

    0

    यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए IRCTC ने मध्य प्रदेश के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर के लिए नया हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। “2 ज्योतिर्लिंग के साथ महेश्वर, मांडू और इंदौर” नाम से शुरू किए गए इस पैकेज में यात्रियों को उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर का भ्रमण कराया जाएगा। पांच दिवसीय यह यात्रा 20 से 24 सितंबर 2026 तक होगी। IRCTC के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ की ओर से संचालित इस पैकेज में लखनऊ से इंदौर और वापसी की यात्रा फ्लाइट से कराई जाएगी। यात्रियों के ठहरने के लिए तीन सितारा होटल की व्यवस्था रहेगी। पैकेज में भोजन और स्थानीय भ्रमण भी शामिल है। यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर, चिंतामन गणेश मंदिर, हरसिद्धि मंदिर और मंगलनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके बाद ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे। महेश्वर और मांडू के ऐतिहासिक स्थल भी शामिल धार्मिक स्थलों के साथ यात्रियों को मध्य प्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की सैर भी कराई जाएगी। महेश्वर में अहिल्याबाई किला एवं महल, अखिलेश्वर मंदिर, सहस्त्रधारा और नर्मदा घाट का भ्रमण होगा। वहीं मांडू में जहाज महल और हिंडोला महल दिखाए जाएंगे। इंदौर में पितृ पर्वत और खजराना गणपति मंदिर समेत अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण पैकेज में शामिल है। 36,100 रुपए से शुरू पैकेज IRCTC के मुताबिक, एक व्यक्ति के अकेले ठहरने पर पैकेज की कीमत 48,500 रुपए प्रति व्यक्ति है। दो लोगों के एक साथ ठहरने पर यह राशि 42,500 रुपए प्रति व्यक्ति, जबकि तीन लोगों के साथ ठहरने पर 40,300 रुपए प्रति व्यक्ति होगी। माता-पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज की कीमत 36,100 रुपए और बिना बेड के 19,500 रुपए प्रति बच्चा निर्धारित की गई है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बुकिंग टूर पैकेज की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के IRCTC कार्यालय से बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा IRCTC की पर्यटन वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए लखनऊ में 8287930912, 8287930902, 9236391909 और 9236391911 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के वर्टिकल गार्डन बदहाल:दीवारों से गायब हुए पौधे, सुंदर बनाने की जगह बदसूरत कर रहे दीवारें
    Next Article
    युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल:देवरिया में छह नामजद समेत अज्ञात पर जानलेवा हमले का केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment