Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इस्तीफा देने वाले दोनों पार्षदों को मनाने की तैयारी:महापौर महंत गिरीशपति बोले-बाहर चला आया हूं, लौटते ही मना लूंगा

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या नगर निगम बोर्ड की बैठक के दौरान देवकाली वार्ड के बीजेपी पार्षद अनुज दास और अभिराम दास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी ने नगर निगम की कार्यशैली पर मनमानी और पक्षपात का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है। दूसरी ओर अयोध्या सदर के विधायक वेद प्रकाश गुप्त बोर्ड की बैठक में शामिल नहीं सके।उन्होने बैठक की सूचना समय से न दिए जाने पर नाराजगी जताई।कहा कि बैठक से एक घंटे पहले ही उनको सूचना दी गई।जबकि उनके कार्यक्रम पहले से तय थे।इसलिए चाहकर भी वे बैठक में शामिल नहीं हो सके। इसके बाद अब पार्टी और अधिकारियों के स्तर से दोनों रुठे पार्षदों की मनाने के प्रयास चल रहे हैं।इस्तीफा देने के बाद दोनों पार्षदों ने बैठक को बीच में ही छोड़ कर बाहर चले गए थे।और अनुज दास ने फोन बंद कर लिया जबकि सुल्तान अंसारी फोन काल रिसीव नहीं कर रहे थे। इस बीच दूसरी और महापौर महंत गिरीशपति तिवारी ने बताया कि नाराज पार्षदों से बातचीत चल रही है उन्हें मनाया जा रहा है। मैं अभी बाहर हूं और अयोध्या जाकर उनसे बातचीत करूंगा। बताया जा रहा है कि पार्षदों को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने महापौर को त्यागपत्र सौंप दिया। एक अन्य पार्षद ने बैठक की सूचना नगर विधायक को देर से दिए जाने का मुद्दा भी उठाया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के पार्षद के द्वारा नगर निगम में ठेका टेंडर की प्रक्रिया को लेकर करोड़ों के घोटाले का लगाया था आरोप। अयोध्या नगर निगम विवादों के कारण अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। पार्षदों के द्वारा त्याग पत्र के विषय में जानकारी करने के जब पार्षदों के मोबाइल नंबर से और अधिक जानकारी लेनी चाही, पर किसी ने भी फोन नहीं उठाया यही नहीं इससे पहले भी कई पार्षदों ने नगर निगम की कार्यशैली को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 5 साल में 1297 बच्चे लापता:यूपी में एक दिन में 22 बच्चे हो रहे चोरी; बच्चा चोर गैंग अस्पताल-मंदिर में सबसे अधिक एक्टिव
    Next Article
    भदोही की मस्जिद में नमाज-ए-तरावीह मुकम्मल:हाफिज फहद अत्तारी ने पूरे रमजान तरावीह पढ़ने पर जोर दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment